{"_id":"68a8dd5f20f2e100d50e9012","slug":"wife-suffering-from-fever-and-then-husband-died-both-were-cremated-together-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116390-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बुखार से पीड़ित पत्नी और फिर पति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बुखार से पीड़ित पत्नी और फिर पति ने तोड़ा दम
विज्ञापन
बारा तहसील के जसरा विकास खंड अंतर्गत बुंदावा गांव में बुखार से पीड़ित पत्नी की माैत को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बीमार पति ने भी दम तोड़ दिया। एक ही साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में एक साथ तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। दंपती के अंतिम संस्कार और बच्चों की बेबसी देख ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।
ग्रामीणों के अनुसार, बुंदावा गांव में हरि लाल प्रजापति (42) और उनकी पत्नी प्रेमा देवी (40) करीब एक माह से बीमार थे। दोनों को बुखार आ रहा था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में बृहस्पतिवार को पत्नी प्रेमा देवी की मौत हो गई। उनकी मौत को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि देर रात हरि लाल प्रजापति ने भी दम तोड़ दिया।
इसे दंपती का प्रेम कहें या फिर संयोग लेकिन एक ही दिन दोनों की मौत को लेकर शुक्रवार को दिनभर ग्रामीणों में चर्चा होती रही। वहीं, दंपती का सुजावन घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान दंपती के तीन बच्चे बेटी शिवानी (14), बेटा सचिन प्रजापति (10) और कृष्णा प्रजापति (सात) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दाैरान बच्चों के पालन-पोषण और देखरेख को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। इससे पहले शुक्रवार सुबह विधायक प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल व अर्पित जायसवाल समेत अन्य लोगों ने मृतक दंपती के घर जाकर परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन व विधायक डॉ. वाचस्पति से सहयोग दिलाने का भी आश्वासन दिया।