फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife says: Shot fired in front of the outpost in-charge; police remained mere spectators.

Prayagraj News: पत्नी बोलीं - चौकी इंचार्ज के सामने मारी गोली, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Wife says: Shot fired in front of the outpost in-charge; police remained mere spectators.
लैब अटेंडेंट सतीश श्रीवास्तव की पत्नी वर्षा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज विनय यादव के सामने पति पति को गोली मारी गई लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वर्षा ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे को लेकर आरोपी काफी समय से परिवार को धमकी रहे थे।
विज्ञापन

वर्षा ने बताया कि करीब एक साल पहले ईश्वर शरण ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से पति को जमीन मिली थी। इसके लिए उन्होंने पैसे जमा किए थे। उनके पास जमीन से संबंधित दस्तावेज भी हैं। देवेंद्र उनके पति के मित्र थे और घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर रहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह मांगी तो सतीश ने मानवीय आधार पर अनुमति दे दी। आरोप है कि जब परिवार ने कमरा बनवाने के लिए गाड़ी हटाने के लिए कहा तो देवेंद्र ने जमीन को अपना बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद से ही परिवार को धमकियां मिलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

पहले भी बेटी पर हमले का लगाया आरोप
वर्षा के मुताबिक, 10 दिसंबर को बेटी घर में अकेली थी तभी उस पर हमला किया गया। परिवार ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि इसी तरह की घटना बृहस्पतिवार को फिर हुई और पति की हत्या कर दी गई। वर्षा ने कहा कि पिछली घटना के बाद परिवार को दो माह के लिए पुलिस सुरक्षा मिली थी लेकिन बाद में सुरक्षा हटा ली गई।
घर का ताला तोड़ने के साथ गाड़ी क्षतिग्रस्त की
वर्षा आरोप है कि हमलावरों ने घर का ताला तोड़ने के साथ गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। वकालत से जुड़ी फाइलें और अन्य सामान भी तोड़ने व जलाने का आरोप लगाया। देवेंद्र के बेटे ने लोहे का दरवाजा उखाड़कर पति पर हमला किया। वर्षा बताया कि कि उन्हें अपनी और बेटियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को दोबारा पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

मास्क व गमछे से चेहरा ढक कर पहुंचे थे 20-25 लोग
प्रयागराज। सतीश श्रीवास्तव की हत्या के मामले में सुबह 10:44 बजे का करीब डेढ़ मिनट का फुटेज सामने आया है। इसमें 20 से 25 लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें कई लोगों ने मास्क पहन रखा है, जबकि कुछ ने गमछे से चेहरे ढक रखे हैं। पुलिस फुटेज के जरिये संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वहीं, वारदात के बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका और अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर, लगाए थे आरोप
सलोरी में सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला भी चर्चा में है। दिसंबर 2025 में दोनों पक्षों की ओर से कर्नलगंज थाने में दर्ज कराई गई शिकायतों में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
अपर शासकीय अधिवक्ता (एजीए) देवेंद्रनाथ ने आठ दिसंबर 2025 को सतीश समेत कई लोगों पर मारपीट, फायरिंग, जान से मारने की धमकी देने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया था। शिकायत में चैंबर के सामने पार्किंग में शराब पीने, गालीगलौज और फायरिंग का विरोध करने पर हमला करने की बात कही गई थी। उन्होंने फावड़े से वार करने का आरोप भी लगाया था।
इसके दो दिन बाद 10 दिसंबर की घटना के संबंध में सतीश की बेटी वैशाली ने देवेंद्र, उनके बेटों और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वैशाली का आरोप था कि शाम करीब छह बजे कई लोग लाठी-डंडों और असलहों के साथ चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और उसकी पिटाई की। देवेंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर की बट से उनके सिर पर वार किया।

वैशाली ने मां को असलहा दिखाकर धमकाने, सोने का ब्रेसलेट, घड़ी और दो मोबाइल फोन छीनने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया था। अब पुराने मामलों के साथ जमीन विवाद की कड़ियां भी जांच के दायरे में हैं। कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि दर्ज पुरानी एफआईआर को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed