{"_id":"5ed0055a8ebc3e907d083639","slug":"wife-hanged-after-dispute-with-husband-allahabad-news-ald2770119125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद में गुरुवार सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच सुबह काफी झगड़ा हुआ था। अतरसुइया पुलिस ने बताया कि दरियाबाद में रहने वाला सिराज रिक्शा चलाता है। लॉकडाउन के चलते वह पिछले कई दिनों से घर पर खाली बैठा था। जिसको लेकर सिराज और उसकी पत्नी शेबी के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। गुरुवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सिराज घर से बाहर चला गया। 11 बजे जब वह लौटा तो देखा शेबी का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। वहीं शेबी के मायके से आए उसके भाइयों ने आरोप लगाया है कि सिराज शेबी से दहेज मांगने का दबाव बना रहा था और कई बार उसे मारा भी था। सिराज और शेबी का तीन वर्ष पहले निकाह हुआ था। दोनों के बच्चे नहीं थे। अतरसुइया पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस को देख कूदा जुआरी, फ्रैक्चर
मालवीय नगर के एक घर में हो रहे जुए से मुट्टीगंज पुलिस ने दो लोगोें को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए धीरू यादव और इमरान अहमद दोनों मालवीय नगर के हैं। पुलिस को देख कर भागने में धीरू यादव छत से कूद गया जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।वहीं 18 अक्टूबर 2019 को मुट्ठीगंज में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस से स्थानीय पार्षद दीपेश यादव व उनके दो भाई प्रदीप यादव और मुकेश यादव ने धक्कामुक्की कर ली थी। जिसके बाद तीन भाइयों पर मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने प्रदीप और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि पार्षद दीपेश यादव अभी फरार है।