फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife got job after death of corona infected husband

कोरोना संक्रमित पति की मौत के बाद पत्नी को मिली नौकरी 

Fri, 02 Jul 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jul 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wife got job after death of corona infected husband
शिक्षिका - फोटो : getty
कोरोना संक्रमित पति की मौत के बाद पत्नी को महज दो माह के बाद ही मृतक आश्रित की नौकरी मिली है। जिले में यह पहला मामला है, जब इतने कम समय में आश्रित को नौकरी मिली है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने मृतक आश्रित के रूप में माया देवी को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन


 सदर विकास खंड के मिडिल स्कूल करौदी में सुरेश कुमार गौड़ अनुचर के पद पर तैनात थे। चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित होने के बाद 24 अप्रैल को सुरेश कुमार की मौत हो गई। परिवार में दो बेटियों और एक बेटे को पालना पत्नी माया के लिए भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने एक दिन पीड़ित के घर जाकर परिवार के दीनहीन दशा की बीएसए को जानकारी दी। बीएसए अशोक कुमार सिंह  ने फाइल तैयार कराकर महज दो माह में सुरेश कुमार की पत्नी माया देवी को शुक्रवार को कार्यालय बुलाया और नियुक्ति पत्र सौंपा। नौकरी पाकर माया देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्यालय में मौजूद  शिक्षक नेताओं ने बीएसए के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed