फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife at her parents' home, husband's body found hanging in the house, secret revealed after foul smell

Prayagraj : पत्नी मायके में, घर में फंदे से लटका मिला पति का शव, बदबू आने पर खुला राज, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Thu, 09 Apr 2026 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Apr 2026 06:51 PM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के निहालपुर मोहल्ले में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी दो दिन बाद तब हुई, जब घर से बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife at her parents' home, husband's body found hanging in the house, secret revealed after foul smell
मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के निहालपुर मोहल्ले में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी दो दिन बाद तब हुई, जब घर से बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान खुल्दाबाद के निहालपुर निवासी भीमराज के बेटे नवीन कुशवाहा (32) के रूप में हुई है। नवीन वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, नवीन की पत्नी पूजा कुशवाहा घटना के समय बच्चों के साथ बेनीगंज स्थित अपने मायके गई हुई थी।

विज्ञापन

मृतक के पिता भीमराज ने बताया कि उनके तीसरे नंबर के बेटे नवीन का परिवार घर के दूसरे हिस्से में रहता था। नवीन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक घर में दिखाई दिया था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को घर से तेज बदबू आने पर परिवार वालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो नवीन का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई सचिन ने बताया कि नवीन को शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा कुशवाहा, 10 वर्षीय बेटा चिराग और 13 माह की बेटी लाडो है। इसके अलावा घर में बड़े भाई सोनू और संजीव कुशवाहा का भी परिवार रहता है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस का है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले में परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed