प्रयागराज : सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू, शहर के कई अन्य इलाकों के मकान चिन्हित
पुराने रीवा रोड से अरैल जाने वाली सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, अभी पुराने यमुना पुल से लेप्रोसी चौराहा तक डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित करने की तैयारी चल रही है। ध्वस्तीकरण के लिए शहर के कई और इलाकों में चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को चिन्हित किया गया है।
विस्तार
महाकुंभ-2025 की परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पीडीए भी शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़काें के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया तेजी से पूरी करा रहा है।
वहीं, पुराने रीवा रोड से अरैल जाने वाली सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, अभी पुराने यमुना पुल से लेप्रोसी चौराहा तक डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित करने की तैयारी चल रही है।
सड़क के किनारे ग्रीनरी किया जाएगा विकसित
साथ ही नैनी रेलवे स्टेशन मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग तक डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित किया जाना है। लेप्रोसी चौराहा से नैनी रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर बनाया जाना है। साथ ही लेप्रोसी चौराहा से यूनाइटेड कॉलेज नैनी तक डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित करने का कार्य होना है।