{"_id":"692366d56de183fcc305f205","slug":"widening-of-hathigahan-jagdishpur-sukali-road-got-approval-naini-news-c-417-1-man1001-1216-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हथिगहां जगदीशपुर सुकाली मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हथिगहां जगदीशपुर सुकाली मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले हथिगहां-सहावपुर-मसनी-बारादरी मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगीरों की जल्द ही मुसीबत खत्म होने वाली है। बहुप्रतीक्षित 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु शासन ने 35.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने से विकासखंड होलागढ़ का आवागमन भी सुगम होगा। हथिगहां निवासी उमेश तिवारी, पचदेवरा के अंकित सिंह, बरई हरख की प्रधान निशा पटेल, जंगीलाल मौर्य, शहावपुर के राम सूरत प्रजापति ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। इसका प्रस्ताव विधायक गुुरु प्रसाद मौर्य ने शासन को भेजा था।
इस संबंध में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि क्षेत्र की यह सड़क बहुत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर कराया जाएगा।