फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why are back to square Special cases : HC

वर्ग विशेष के ही क्यों वापस हो रहे मुकदमे: हाईकोर्ट

Tue, 05 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Why are back to square Special cases : HC
हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि वह एक वर्ग विशेष के लोगों पर दर्ज आपराधिक मुकदमे ही क्यों वापस ले रही है। इस सवाल का जवाब देने के लिए अदालत ने प्रमुख सचिव न्याय/एलआर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ तलब किया है। सरकार से पूछा है कि उसने पिछले दो वर्षों में कितने मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



बलिया जिले के बांसडीह निवासी रामनारायण यादव की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति दिनेश गुप्ता की खंडपीठ ने सरकार से रिकार्ड तलब किए हैं। याची का कहना था कि उसके विरुद्ध आपराधिक न्याय भंग का मुकदमा दर्ज था, जिसमें पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। अब सरकार ने मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया है। याची ने अधीनस्थ अदालत को उसके मामले का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश देने की मांग की थी। खंडपीठ ने कहा कि मुकदमा वापसी का निर्णय लेते समय शिकायतकर्ता को भरोसे में नहीं लिया गया। पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इन तमाम स्थितियों के मद्देनजर कोर्ट ने प्रमुख सचिव न्याय को तलब कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed