फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wholesale drug market of leader raod remained closed

बंद रहा लीडर रोड का थोक दवा बाजार

Thu, 07 May 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
wholesale drug market of leader raod remained closed
जंक्शन पर प्रवासियों को लेकर पहुंची ट्रेनों के कारण बढ़ी भीड़ से संक्रमण न बढ़े इस एहतियात के साथ लीडर रोड थोक दवा बाजार बुधवार को बंद रहा। बसों की कतार लगने से दुकानों को खोलने की गुंजाइश भी नहीं थी। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन यह निर्णय प्रवासियों के आने तक लागू रहेगा। बाजार तभी खुलेगा जब लीडर रोड पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने महापौर से सैनिटाइजेशन कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल दुबे और सचिव परमजीत सिंह के मुताबिक लीडर रोड थोक दवा बाजार में दिन भर दूर-दूर से मेडिकल स्टोर संचालक दवा की खरीद करने आते हैं। दोनों पटरियों पर वाहनों की पार्किंग और व्यापारियों की भीड़ में शामिल लोग प्रवासियों के संपर्क में आकर संक्रमित हो सकते हैं। बचाव के लिए दुकानदारों ने बंदी का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से लीडर रोड दवा बाजार में प्रवासियों की चहलकदमी थमने और बसों के हटने के बाद सैनिटाइजेशन कराने की गुहार लगाई है। महापौर ने सैनिटाइजेशन कराने की सहमति दी है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष और सचिव के साथ रोहित सिंह, अजय कुमार दुबे, राजू गांधी,नीरज पुरवार, तरंग अग्रवाल, नवीन गांधी, मनोज रस्तोगी, नवीन सोंधी, रितेश, कमर खान, सतीश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed