{"_id":"574de04d4f1c1b7c2810a798","slug":"who-will-be-the-sirmour-who-would-get-in-dba-powerhouse-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा सिरमौर, किसे मिलेगा डीबीए में ठौर, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा सिरमौर, किसे मिलेगा डीबीए में ठौर, फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के हुए मतदान में जमकर वोटों की बरसात हुई। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए वोट डाले। कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक संपन्न हो गया। मतगणना बुधवार को सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार में होगी। शाम तक सभी परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद है।
हाईकोर्ट के आदेश और निगरानी में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। मंगलवार को सुबह नौ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। धूप तेज होने के बावजूद गर्मी बढ़ने के साथ ही मतदान करने वाले वकीलों की संख्या भी बढ़ती गई। मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर लंबी कतार लगी रही। शाम पांच बजे मतदान की समाप्ति तक वोटरों की कतार लगी रही।
मतदाताओं की सहूलियत के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों के चुनाव पंडालों में खाने पीने से लेकर मतदाता पर्ची तैयार करने तक की व्यवस्था की गई थी। इस बार 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 106 प्रत्याशी मैदान में है। कुल 5647 मतदाताओं में से 4307 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जो कि लगभग 76 प्रतिशत है। मतदान के लिए संघ भवन में 15 बूथ बनाए गए थे और 146 अधिवक्ता मतदान कार्य में लगाए गए थे ।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्था की निगरानी की जा रही थी। एल्डर कमेटी के सदस्य और निवर्तमान कार्यकारिणी केपदाधिकारी भी मतदान संपन्न कराने में लगे हुए थे। मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर ट्रेजरी में कड़ी सुरक्षा में रखवा दिया है।
मंगलवार को मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही तथा कहीं से किसी बवाल या विरोध की सूचना नहीं मिली। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भोलानाथ पाण्डेय ने पर्यवेक्षक से लिखित शिकायत की है कि बैलट पेपर में उनके नाम में पाण्डेय की जगह तिवारी छपा है जो गलत है उससे उनके मतदाताओं को भ्रम हुआ है लिहाजा उपाध्यक्ष का चुनाव निरस्त किया जाए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छपाई में त्रुटि के कारण ऐसा हो गया है।
पूरे मतदान और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनूप कुमार गोयल द्वारा की जा रही है। उनके सहयोग के लिए हाईकोर्ट ने उपनिबंधक धर्मेश चंद्रा, समीक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सहायक समीक्षा अधिकारी हरिनंदन यादव और शंकर लाल की ड्यूटी लगाई थी। चुनाव अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्र और कमलेश चतुर्वेदी के अलावा संघ के अध्यक्ष केबी तिवारी, मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू, एल्डर कमेटी के सदस्य शीतला प्रसाद मिश्र आदि लोगों ने सहयोग किया। यह सभी माइक के जरिए मतदाताओं को लगातार दिशा-निर्देश और सहयोग देते रहे।
अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान करने शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, करछना के दीपक पटेल और बारा के अजय भारतीय, हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेक मिश्र सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन के सामने अपने कैंप लगाए थे। जहां पीने के पानी, नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मतदाताओं की पर्ची भी बनाई जा रही थी। बड़ी तादाद में मतदाता और उनके समर्थकों का हुजूम लगा रहा। दिन भर लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं जो चार बजे तक कायम रहीं। प्रत्याशियों में मतदाताओं की संख्या को देखकर उत्साह बना रहा। वे अंतिम मतदाता के आने तक प्रचार में जुटे रहे, पूरा परिसर प्रचार की पर्चियों से पट गया।
संघ का चुनाव सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस का भी काफी सहयोग रहा। प्रशासन की ओर से एडीएम आरए, एडीएम सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, और पुलिस की ओर से एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी (प्रोटोकाल)आशुतोष मिश्र, सीओ और एसओ कर्नलगंज पूरे समय मतदान स्थल पर डटे रहे। उनकी देखरेख में मतदान स्थल से लेकर कचहरी के चारों ओर बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस, सीओ, एसओ और आरएएफ तथा पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। सकुशल मतदान संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी और संघ के अध्यक्ष और मंत्री ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं, प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
मंगलवार को हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार में दस बजे सुबह से होगी । चुनाव अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्र ने बताया है कि हाईकोर्ट के आदेश से मतगणना जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी करेंगे । मतगणना के लिए एसडीएम हंडिया को प्रभारी बनाया गया है। मतगणना सुबह दस बजे से शुरू होगी। पहले मतपत्रों की छंटाई की जाएगी उसके बाद गिनती शुरू होगी। आठ पदाधिकारियों और दस कार्यकारिणी सदस्यों का परिणाम शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। 4307 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है जिसमें लगभग 34456 मतपत्र पन्नों का प्रयोग किया गया है। कार्यकारिणी के दस सदस्यों के पद और उपाध्यक्ष के दो पदों की गणना के लिए चार्ट बनाया जाएगा ।