फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?

आखिर कौन उड़ा रहा डिप्टी सीएम केशव मौर्या के सपा में जाने की खबर? क्या है पर्दे के पीछे की सच्चाई

Tue, 08 Jun 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया में डिप्टी सीएम को लेकर वायरल फर्जी सूचना से भाजपाइयों में नाराजगी

विज्ञापन
Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार और संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा में जाने की फर्जी खबर वायरल होने से राजनीतिक गलिहारे में हलचल है तो राजनीतिक पंडित भी हतप्रभ हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में तो नाराजगी है ही, यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर इस तरह की खबर कौन उड़ा रहा है? क्या इस तरह की खबरें महज संयोग से उड़ रही हैं या फिर इसके पीछे पार्टी के भीतर या बाहर के लोगों के कोई विशेष इरादे हैं।

विज्ञापन

Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला

केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद के नेता स्व.अशोक सिंहल के करीबी होने के साथ भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति के हिस्सा रहे हैं। केशव भी अपने प्रखर हिंदुत्व वाली छवि से परहेज नहीं करते। इसके अलावा भाजपा में उन्हें पिछड़ी जाति के चेहरे के रूप में भी आगे किया जाता रहा है। भाजपा और सरकार में जल्द ही फेरबदल की बात कही जा रही है और इस बदलाव में उप केशव प्रसाद की भूमिका को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनके भाजपा में और मजबूत होकर सामने आने की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

इन चर्चाओं और अटकलों के बीच केशव प्रसाद के सपा में जाने की फर्जी खबर ने राजनीतिक जानकारों को भी स्तब्ध कर दिया है। जानकारों का कहना है कि सपा पिछड़ों की राजनीति करती है, लेकिन केशव प्रसाद के साथ हिंदुत्व का चेहरा भी होगा। इसके अलावा, पिछड़ों की राजनीति में भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगे केशव को सपा में कैसे अहमियत मिलेगी। इसका भी किसी के पास कोई जवाब नहीं है। इन सियासी समीकरणों का हवाला देते हुए जानकार इस चर्चा को सियासी चक्रव्यूह के नजरिए से देख रहे हैं। साथ ही यह भी बहस छिड़ गई है कि आखिर इस फर्जी खबर के पीछे और कौन है और किसे लाभ मिलता दिख रहा है?

विज्ञापन

Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?
केशव मौर्य के सपा में जाने की खबर हो रही वायरल - फोटो : Self
सोशल मीडिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर वायरल खबर का भाजपा नेताओं ने भी पूरजोर खंडन किया है। नाराज भाजपाइयों का कहना है कि फर्जी न्यूज बनाकर डिप्टी सीएम की छवि को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ शरारती तत्वों के द्वारा फेक न्यूज बनाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की झूठी खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। यह सरासर गलत है।

Who is blowing up the news of Deputy CM Keshav Prasad Maurya going to SP?
कार्यकताओं से मिलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।  राजेश का कहना है कि  केशव प्रसाद मौर्य  हिंदुत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं विपक्ष उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर  प्रयागराज के एसएसपी से मांग की गई है कि ऐसी फेक न्यूज  सोशल मीडिया पर चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बुधवार को आएंगे डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पकआएंगे। वह सरस्वती हाईटेक सिटी में ऑक्सीजन प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed