फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While on his way to Kasari Masari, the CM observed signs of the destruction of the mafia.

Prayagraj News: कसारी मसारी जाते वक्त सीएम ने देखे माफिया की तबाही के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
While on his way to Kasari Masari, the CM observed signs of the destruction of the mafia.
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मतदाता सम्मेलन में शामिल होने के बाद कसारी मसारी जाते वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के गढ़ में जगह-जगह उसी की तबाही के निशान भी देखे।
विज्ञापन



कसारी मसारी में पद्म आवास योजना के लिए भूमि पूजन के बाद मंच से शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ सिंह ने सीएम ने कहा कि आपने यहां आते वक्त चार टूटी ईमारतें देखीं। माफिया अतीक के ऑफिस का मलबा देखा, आगे बढ़ने पर उसके साढ़ू का घर हुआ करता था और फिर माफिया का महल था और आज जहां भूमि पूजन होने जा रहा है, वहां माफिया अपने घोड़े दौड़ाया करता था।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नाम से ही लगता है कि कसारी मसारी कसाइयों का है। जनता चाहती है कि इसका नाम बदल दिया जाएगा। यहां माफिया पर सुदर्शन चक्र चल चुका है। उन्होंने सीएम के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए आग्रह किया कि इस क्षेत्र का नाम श्रीकृष्ण के नाम पर कर दीजिए। कसारी मसारी अब खत्म कर दीजिए। विधायक ने असरावे कला में महाराजा बिजली पासी के नाम पर 100 एकड़ जमीन पर आईटीआई खोलने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने विधायक के प्रस्ताव पर तत्काल घोषणा कर दी और आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सीएम ने पद्म आवास योजना के लिए विधायक सिद्धार्थ सिंह और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के प्रयासों को सराहा।
घरों से बेखौफ निकल रहीं बेटियां : स्वतंत्र देव
जलशक्ति मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में जातिवाद या क्षेत्रवाद नहीं, बल्कि सिर्फ योगीवाद होना चाहिए। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को छोड़ा तो यहां बन रही बिल्डिंग ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन जातियों का पुरसाहाल नहीं था, उनके बच्चे सिपाही व दरोगा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बेटियां आधी रात को भी घर से बेखौफ होकर निकलती हैं।

प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदली
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश की तकदीर व तस्वीर तेजी से बदल रही है। सरकार की नीति व नीयत स्पष्ट है और गरीबों को मिल रहे आवास इस बात का प्रमाण हैं। प्रदेश में माफिया का समूल नाश हुआ है और यह आज यहां दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed