फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the drug inspector arrived for inspection, the shutters of the medical store fell down.

Prayagraj News: जांच को पहुंचे औषधि निरीक्षक तो गिरे मेडिकल स्टोर के शटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
When the drug inspector arrived for inspection, the shutters of the medical store fell down.
स्थानीय कस्बा में बुधवार दोपहर करीब एक बजे औषधि निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही कस्बे के अधिकांश मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए। घंटों तक मेडिकल स्टोर संचालक अधिकारी की लोकेशन लेते रहे। शाम चार बजे के बाद दुकानें खुलनी शुरू हुईं। चर्चा रही कि प्रतिबंधित सिरप की जांच को लेकर विभाग सख्ती बरत रहा है। इसीलिए निरीक्षक के लिए औषधि निरीक्षक को भेजा गया था।
विज्ञापन

कस्बे के कई मेडिकल स्टोर एवं थोक विक्रेताओं द्वारा प्रतिबंधित सिरप की अवैध रूप से बिक्री किए जाने की अधिकारियों को शिकायतें मिल रही हैं। पखवाड़े भर पहले भी प्रतिबंधित दवाइयों के पकड़े जाने की अफवाह उड़ी थी, जिसने दुकानदारों में भय पैदा कर दिया था। लालगोपालगंज मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय भास्कर संते तिवारी ने बताया कि इन दिनों प्रतिबंधित दवाइयों की जांच बड़े पैमाने पर हो रही है, इसलिए आए दिन इंस्पेक्टर का दौरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed