फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the DM returned the son of deputy CM son Yogesh

जब डीएम ने डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश को नामांकन कक्ष से बाहर जाने को कहा

Thu, 25 Apr 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
When the DM returned the son of deputy CM son Yogesh
keshari devi - फोटो : प्रयागराज
कचहरी में सोमवार को नामांकन के दौरान उस समय असहज स्थिति हो गई जब जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के नामांकन करते समय कक्ष में आए उप मुख्यमंत्री के बेटे योगेश मौर्या को बाहर जाने को कह दिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर केशरी देवी का नामांकन करा रहे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. रंजना बाजपेयी हतप्रभ रह गए। योगेश ने मौके की नजाकत भांपी और कमरे से बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद योगेश फिर वहां आए तो डीएम ने उन्हें दोबारा टोक दिया।
विज्ञापन


इस पर योगेश ने कहा कि ‘आप से मेरी मुलाकात नहीं है, मैं...। योगेश कुछ और बोलते और बात आगे बढ़ती इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने डीएम को योगेश के बारे में जानकारी दी और कहा कि वह केशरी देवी के प्रस्तावक हैं। इस पर डीएम शांत हुए। बताते हैं कि निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में केशरी देवी के साथ अधिवक्ता, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह,, डॉ. रंजना बाजपेयी समेत चार लोग हो गए थे। बाकी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया था। योगेश के यह बताने पर कि वह प्रस्तावक हैं, उन्हें कक्ष तक जाने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed