फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the bulldozer reached home, the two accused of molestation surrendered

Prayagraj : बुलडोजर पहुंचा घर तो आरोपियों ने थाने जाकर किया सरेंडर, छेड़छाड़ के आरोप में थे फरार

Fri, 23 Sep 2022 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 08:25 PM IST
सार

दो दिन पहले सबसे पहले अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद हड़कंप मच गया था। मामला एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कुछ ही घंटों में तीन आरोपी चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
When the bulldozer reached home, the two accused of molestation surrendered
Prayagraj News : छेड़खानी की घटना का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा में किशोरी से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के मामले में शुक्रवार को दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए। पुलिस सुबह इनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई जिसके कुछ देर बाद दोनों ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन



दो दिन पहले सबसे पहले अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद हड़कंप मच गया था। मामला एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कुछ ही घंटों में तीन आरोपी चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन

इसके बाद उनके घरों पर दबिश दी गई लेकिन वह गायब मिले। फिर लगातार उनकी तलाश में पुलिस हरसंभावित ठिकानों पर तलाश करती रही। शुक्रवार सुबह मऊआइमा पुलिस सिसई सिपाह गांव स्थित आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस चेतावनी देकर लौट आई। 


इसके करीब आधे घंटे बाद ही दो आरोपी मासूक पुत्र मसीक और जिकरिया पुत्र कयूम खुद थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed