फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wheat procurment hindered now eight percent farmers have been registered

गेहूं खरीद में बाधा : अभी मात्र आठ प्रतिशत किसानों का पंजीकरण

Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
wheat procurment hindered now eight percent farmers have been registered
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों की मुश्किलें आगे भी दूर होती नहीं दिख रहीं। सरकारी क्रय केंद्रों पर उनकी गेहूं बेचने की राह आसान नहीं होने जा रही। लॉकडाउन की वजह से किसानों का रजिस्ट्रेशन ही प्रभावित हो गया है। अभी तक मात्र आठ प्रतिशत किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि, गेहूं की बिक्री के लिए यह अनिवार्य है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई जोराें पर है। सरकार ने कृषि कार्यों को अनिवार्य सेवाओं में शामिल कर लिया है। कृषि उपकरणों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं है। ऐसे में विगत एक सप्ताह में कटाई और मड़ाई में और तेजी आई है, लेकिन किसानों के सामने रजिस्ट्रेशन की चुनौती बनी हुई है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष जिले में कुल 40097 किसानों ने पंजीकरण कराया था। 10 अप्रैल तक इनमें से 8027 ने पंजीकरण कराया था। इसके विपरीत इस वर्ष अभी तक एक हजार किसानों ने भी पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

फिलहाल मात्र 64 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
जिले में गेहूं खरीद 15 अप्रैल से शुरू होगी। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने सोमवार तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं लाने, बोरी आदि को लेकर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए अभी सिर्फ 64 केंद्र ही चिह्नित किए गए हैं। जबकि, पिछले वर्ष 100 से अधिक केंद्रों पर खरीद हुई थी। इन 64 में विपणन विभाग के 22, पीसीएफ के 20केंद्र हैं। कर्मचारी कल्याण निगम के पांच, यूपी एग्रो के सात, यूपीएसएस के छह तथा एफसीआई के चार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed