{"_id":"626801f2cac8dd58793b59fd","slug":"whatsapp-to-a-married-woman-if-she-does-not-marry-i-will-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शादीशुदा महिला को किया व्हाट्सएप, शादी नहीं किया तो मार दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शादीशुदा महिला को किया व्हाट्सएप, शादी नहीं किया तो मार दूंगा
Tue, 26 Apr 2022 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:00 PM IST
सार
महिला के पास पहला व्हाट्सएप मैसेज छह मार्च को आया था। उसके बाद से वह लगातार मैसेज करने लगा। पहले तो महिला ने पति और घर वालों से यह बात छिपाई लेकिन जब उसने हद पार कर दी तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रयाग स्टेशन के पास रहने वाली एक शादीशुदा महिला को शोहदा दो महीनों से अश्लील मैसेज कर रहा है। उसने धमकी दी है कि महिला ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
महिला के पास पहला व्हाट्सएप मैसेज छह मार्च को आया था। उसके बाद से वह लगातार मैसेज करने लगा। पहले तो महिला ने पति और घर वालों से यह बात छिपाई लेकिन जब उसने हद पार कर दी तो उसने पूरी बात बताई। पति ने फोन मिला तो उसने बात नहीं की लेकिन एक के बाद एक कई मैसेज किए। इसके बाद उसका नंबर ब्लाक कर दिया गया। वह दूसरे नंबर से मैसेज करने लगा।
विज्ञापन
उसने मैसेज किया कि अगर महिला ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे मार देगा। इस प्रकरण महिला का जीना हराम हो गया। उसका पूरा परिवार तबाह हो गया। मैसेज में आरोपी अपना नाम राकेश यादव लिखता है। महिला ने पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज थाने में दो मोबाइल नंबरों के आधार पर राकेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन