फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wether News Prayagraj Winds increased cold when will the temperature fall

Wether News Prayagraj : हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अभी गिरेगा तापमान, 19 जनवरी को बारिश की उम्मीद

Mon, 16 Jan 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 12:28 AM IST
सार

पश्चिमी हवाओं ने रविवार को ठंड बढ़ा दी। रात के तापमान में तो बहुत अंतर नहीं रहा लेकिन दिन में शनिवार की तुलना में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में घना कोहरा रहने एवं तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन
Wether News Prayagraj Winds increased cold when will the temperature fall
Prayagraj News : शुक्रवार को कुहरा कुछ कम रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी हवाओं ने रविवार को ठंड बढ़ा दी। रात के तापमान में तो बहुत अंतर नहीं रहा लेकिन दिन में शनिवार की तुलना में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में घना कोहरा रहने एवं तापमान में और गिरावट के आसार हैं। 19 जनवरी को बारिश की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से पहले ही रविवार से तापमान में गिरावट की घोषणा की गई थी। हालांकि , तापमान बहुत नीचे नहीं गया। रात में पारा 12 डिग्री तक नीचे गया। दिन में बर्फीली हवाएं चलने से गलन रही लेकिन धूप निकलने से पारा बहुत नीचे नहीं गया। रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। हालांकि, सूरज ढलने के साथ फिर से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान            21.4
न्यूनतम                12.0
सूर्योदय                17.33
सूर्यास्त                6.50

पूर्वानुमान - सोमवार को तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। देर सुबह तक घने कोहरे के आसार हैं।

संगम पर ठंड से पांच महिलाएं अचेत, अलाव तपाकर सिविल डिफेंस ने भेजा घर
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम पर डुबकी के दौरान ठंड लगने से पांच महिलाएं अचेत हो गईं। उन्हें सिविल डिफेंस की महिला ब्रिगेड ने घाट से उठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। संगम नोज पर चार बजे भोर में डुबकी लगाने के बाद ठंड से अकड़कर अचेत हुईं पांच महिलाएं अचेत हो गईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिविल डिफेंस की महिला ब्रिगेड ने उन्हें अलाव तपाकर होश में लाया गया।

 

सिविल डिपेंस से स्टाफ आफीसर रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि ठंड से अचेत हुई महिला श्रद्धालुओं को होश आने पर घर भिजवा दिया गया। इसके अलावा स्नान घाटों को भीड़ से खाली कराने, महिलाओं को चेजिंग रूम में कपड़े बदलने और घाटों पर दिया न जलाने के लिए भी जागरूक किया जाता रहा। इस दौरान डिप्टी चीफ  वार्डेन सादिक हुसैन सिद्दीकी, एलके अहिरवार, रौनक गुप्ता, महेंद्र सक्सेना, रजनी सिंह, पूनम गुप्ता, वर्षा निषाद, मीना निषाद, सोनी भारतीया, मौली गुप्ता, दीपिका निषाद श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात रहीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed