{"_id":"69ceca00c21c10533d0080a1","slug":"went-to-enjoy-a-free-feast-lost-his-bike-meerganj-news-c-4-1-bly1032-855992-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गए थे फ्री की दावत उड़ाने, गंवा बैठे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गए थे फ्री की दावत उड़ाने, गंवा बैठे बाइक
Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। निमंत्रण न होने के बावजूद फ्री की दावत उड़ाने पहुंचे रामपुर निवासी युवक की बुलेट बाइक बरातघर की पार्किंग से चोरी हो गई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
रामपुर के एक गांव निवासी सुलेमान ने थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को बताया कि वह बरेली से गांव लौट रहा था। भूख लगने पर वह गांव सहोड़ा के समीप एक शादी समारोह में खाना खाने चला गया। बाइक बरातघर की पार्किंग में ही खड़ी कर दी।
लौटने पर बाइक नहीं मिली। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद वह शीशगढ़ थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक बिना निमंत्रण के ही समारोह में शामिल हुआ। दूसरे समुदाय के युवक को देखकर लड़का व लड़की पक्ष ने उससे पूछताछ की तो वह बाहर चला गया। इसके बाद बाइक चोरी की शिकायत की। सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।