{"_id":"61798dca02d8971e20601136","slug":"welcome-to-ncc-cadets-at-flag-in-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फ्लैग इन समारोह में एनसीसी कैडेटों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फ्लैग इन समारोह में एनसीसी कैडेटों का स्वागत
Wed, 27 Oct 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : गंगा को स्वस्छ करने के लिए जागरूकता अभियान पर निकले एनसीसी कैडेट्स बुधवार को कानपुर से प्रयागराज पहुंचे।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के धोरी घाट से एनसीसी कैडेट्स (थ्री यूपी नेवल यूनिट) का सेलिंग कम बोट पुलिंग अभियान बुधवार को सरस्वती घाट पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर कैडेट्स का यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अभियान 18 अक्तूबर को कानपुर के धोरी घाट से शुरू हुआ था। जो कुल 270 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यहां पहुंचा है।
यहां पर अभियान का स्वागत करते हुए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार ने कहा कि इस अभियान की सफलता एनसीसी कैडेटों के बीच उद्यम की भावनाएं, प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रमाण है। इस अभियान का नेतृत्व यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भारतीय नौसेना के कैप्टन नवेंदु सक्सेना कर रहे थे।
कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अश्विनी के सिंह, चीफ इंस्ट्रक्टर आनंद वर्मा के साथ 10 नौ सैनिकों की एक टीम और नेवल एनसीसी यूनिट लखनऊ के राज्य कर्मचारियों ने कैडेटों को प्रशिक्षित किया और दुर्गम यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। दल में कुल 63 एनसीसी कैडेट्स (38 लड़कों, 25 लड़कियों) शामिल थे, जो दो डीके व्हेलर्स, नौकाओं, एक असॉल्ट बोट, एक जेमिनी क्राफ्ट और दो बचाव नौका लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। यह कानपुर से चलकर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी के रास्ते प्रयागराज पहुंचा।