फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Welcome to BJP Jan Vishwas Yatra

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to BJP Jan Vishwas Yatra
भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन

प्रयागराज। भाजापा की जन विश्वास यात्रा का तीसरे दिन शनिवार को शहर तथा गंगापार क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा की अगुवाई कर रहे अनिल राजभर तथा अन्य नेताओं ने विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट पर जीत का भी दावा किया।
यात्रा का बालसन, अलोपी बाग, झूंसी, अंदावा आदि पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता डीजे, ढोल-नगाडे़ के साथ पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा पर पुष्प भी बरसाए। इस दौरान हुई सभाओं में वक्ताओं का कहना था कि यात्रा को हर जगह लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। इससे साफ है कि भाजपा की नीतियों को लोगों का पूरा समर्थन प्राप्त है और विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित है। स्वागत करने वालों में सुबोध सिंह, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया याद
प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा तथा अन्य संगठनों की ओर से सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से दारागंज स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीर्थराज पांडेय, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, धर्मराज आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका कहना था कि अटल बिहारी की सरकार में ही राष्ट्र को परमाणु बम का कवच प्रदान किया गया। यथार्थ जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रजनीकांत श्रीवास्तव, ज्योति यादव, सोनी निषाद, वर्षा निषाद, मन्नो देवी, गीता देवी, संगीता मौर्य, रंजना गुप्ता आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद मिश्रा बनाए गए सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव
प्रयागराज। प्रमोद मिश्रा को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रयागराज आए प्रमोद जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, ओम प्रकाश कुशवाहा, राम देव निडर, अरविंद मिश्रा, राजेश पांडेय आदि शामिल रहे।
पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। उदय भान सिंह को महासचिव बनाया गया। पंकज कुमार पांडेय, तरीक कादरी, दिनेश यादव एवं प्रेमचंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष बनाए गए। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में चिकित्सीय व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इस दौरान संदीप पटैल, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
बिजली पासी ने कभी स्वीकार नहीं की अधीनता
प्रयागराज। सपा की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जयंती पर महाराजा बिजली पासी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि महाराजा बिजली पासी ने कभी अधीनता स्वीकार नहीं की। कार्यक्रम में धर्मराज पटेल, पंधारी यादव, अंसार अहमद, डॉ.प्रेम चंद्र मौर्या, दूधनाथ पटैल, कृष्णमूर्ति यादव, गीता पासी, रामकृपाल कोल आदि शामिल रहे।
गुलदाऊदी-कोलियस ने बढ़ाई आजाद पार्क की शोभा
प्रयागराज। गुनगुनी धूप के बीच चंद्रशेखर आजाद पार्क की खूबसूरती शनिवार को गुलदाऊदी और कोलियस के रंग-बिरंगे फूलों से और बढ़ गई। शनिवार को शुरू दो दिनी प्रदर्शनी में इन फूलों की छठा ने सभी को लुभाया। प्रदर्शनी में 27 वर्गों में 120 प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। सरकारी वर्ग में बैंड स्टैंड उद्यान इकाई का तथा व्यक्तिगत वर्ग में अशोक नगर के अमन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बैंड स्टैंड उद्यान के गुलदाऊदी पुष्प सोनार बाग्ला को राजा तथा आरुषि केसरवानी की गुलदाऊदी पुष्प सूजिका प्रदर्शनी की रानी घोषित किया गया। इससे पहले अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रभा भार्गव, कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.सीमा सिंह, वीके सिंह निर्णायक रहे। उप निदेशक उद्यान ने बताया कि पहले दिन करीब 20 हजार ने प्रदर्शनी देखी। अधीक्षक उमेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्रदर्शनी रविवार को भी खुली रहेगी।

किया गया रक्तदान
प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन तथा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन केअध्यक्ष आरएस वर्मा की माताजी की पुण्य तिथि के मौके पर शनिवार को आरोग्य एवं सत्यकाम संस्था की ओर से रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 25 लोगों ने रक्तदान किया। चार लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। 50 लोगों के खून एवं यूरिन की जांच भी की गई। इस मौके पर पूर्व सीएमओ डॉ.पीके सिन्हा, संतोष कुमार, उमेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed