फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wedding season has increased inflation, fruit prices have increased

Prayagraj News: सहालग ने बढ़ाई महंगाई, बढ़ गए फलों के दाम

Sun, 03 May 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 03 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Wedding season has increased inflation, fruit prices have increased
हरिसेनगंज -मऊआइमा में सजी फल की दुकानें
सहालग शुरू होते ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मऊआइमा और हरिसेनगंज ब्लॉक बाजार और सब्जी मंडी में सेब, अंगूर, अनार और केला महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

मंडी के आढ़तियों ने बताया कि गर्मी में बाहर से आ रहे मालभाड़ा भी बढ़ गया। थोक फल विक्रेता अब्दुल खालिक ने बताया कि सहालग में हर शादी में 5-10 किलो फल की खरीदारी होती है। उन्होंने बताया कि पहले शादी में मिठाई के डिब्बे जाते थे। अब मेहमान 500 से 2000 रुपये तक के फल गिफ्ट कर रहे हैं।
व्यापारी अब्दुल रशीद ने बताया कि हमने खास गिफ्ट पैकिंग शुरू की है। सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, अंगूर सब एक टोकरी में। रोज 40-50 बाॅस्केट बिक रहे हैं।
ग्राहक राजेश मिश्रा ने मंडी में तीन किलो सेब पैक कराते हुए कहा कि भतीजी की शादी है। पहले लड्डू ले जाते थे। अब डॉक्टर ने शुगर बता दिया है। इसलिए सब फल मांगते हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि मई के अंत तक सहालग रहेगा। तब तक कीमत कम होने की उम्मीद नहीं। नासिक से अंगूर की गाड़ी 2 दिन देरी से आई तो 10 रुपये किलो तुरंत बढ़ गया। आगे नौतपा में आवक और घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आम आदमी की थाली से गायब हो रहा फल


दाम बढ़ने का असर आम आदमी पर पड़ रहा है। हरिसेनगंज के सेवानिवृतत शिक्षक राम लखन ने बताया कि पहले रोज एक सेब बच्चों को देते थे। अब हफ्ते में दो बार ही दे पाते हैं। 250 रुपये किलो सेब कौन खाएगा।


एक नजर में फलों के दाम


फल 15 दिन पहले आज के भाव (प्रति रुपये किलो)

अंगूर 100 140

सेब 180 220

संतरा 100 140

अनार 150 200

पपीता 40 60
तरबूज 15 30

अनन्नास 50 प्रति पीस 100 प्रति पीस
केला 50 रुपये दर्जन 70 रुपये दर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed