फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather update: Outbreak of cold wave with rain, dense fog today

weather update : बारिश संग बढ़ा शीतलहरी का प्रकोप, आज घना कोहरा

Thu, 17 Dec 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Weather update: Outbreak of cold wave with rain, dense fog today
prayagraj news : सुभाष चौराहे पर दिन में छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : prayagraj
मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से बुधवार को शीतलहरी का प्रकोप रहा। दिन भर बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दिन बदरी का मौसम वाला मौसम बना रह सकता है। फिर धूप खिलेगी लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 48 घंटे में पारा दो से तीन डिग्री और कम हो सकता है। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
विज्ञापन


रात में हुई बारिश से किचकिच के साथ शहरियों की दुश्वारियां बढ़ गईं। वहीं वातावरण में नमी का स्तर उच्च है। 24 घंटे में अधिकतम पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा करीब करीब एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दिन और रात के तापमान में अंतर काफी कम हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजे तक छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता अधिकतम 98 और न्यूनतम 84 फीसदी रही। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पहाड़ों की बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के असर से ठंड कड़क हुई है। शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा है। मंगलवार को हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके साथ ही अब ठंड बढ़ने का क्रम बना रहेगा। प्रो. मिश्रा ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान गिरेगा। न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। तापमान और आर्द्रता का घटता अंतर ठंड के प्रकोप को बढ़ाएगा। शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है, लेकिन बर्फीली हवाओं के प्रभाव से सर्दी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथों पर लगा पानी, कीचड़ से फिसलन

झमाझम बारिश से शहर के पॉश इलाकों सहित अन्य मोहल्लों के फुटपाथों पर पानी लगा रहा। नालियां उफना गईं। गंदगी की वजह से कीचड़
फिसलन का कारण बना। नमी की वजह से बारिश का पानी सूखा नहीं। जहां वाहनों की अधिकता रही वहीं सड़कों पर फैला बारिश का पानी कहीं हटा तो कहीं परेशानी का कारण बना। सफाई कर्मियों को सुबह झाड़ू लगाने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed