फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   we are able to give a befitting reply to the enemy : YK Joshi

आजादी का अमृत महोत्सव : दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं हम - लेफ्टिनेंट जनरल

Sun, 10 Oct 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 10:29 PM IST
सार

सेना के स्वर्णिम विजय वर्ष कार्यक्रम में शामिल हुए परमवीर चक्र से सम्मानित और आर्मी के उत्तरी कमान के जीओसी वाईके जोशी।
 

विज्ञापन
we are able to give a befitting reply to the enemy : YK Joshi
Prayagraj News : सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी को सम्मानित किया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कारगिल युद्ध के मुख्य नायकों में शामिल एवं सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर इन कमान (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने रविवार को प्रयागराज आगमन पर कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारे बहादुर जवान वहां दिन-रात डटे हुए हैं। हम हर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने यह बात सेना की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य पर सरस्वती घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


परमवीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल ने 1971 में भारत-पाक युद्ध और कारगिल वार को याद किया। कहा कि आज हम 1971 में मिली जीत का स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां गंगा-यमुना की धरती पर विजय वर्ष बनाने कार्यक्रम भी विशेष है। इस दौरान वाईके जोशी ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि हमें हमेशा बड़ा सोचना चाहिए।
विज्ञापन


हम बड़ा लक्ष्य लेकर चलेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। यही हमारे जीवन का मंत्र भी होना चाहिए। लेफ्टिनेंट जनरल ने इस दौरान आजादी के स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर पांच अक्तूबर को साइकिल से कानपुर जाने एवं वहां से गंगा पर नाव चलाकर प्रयागराज आने वाले 25 सदस्यीय दल की अगुवाई भी की। इस दल के साथ वह कुछ दूरी का सफर करके सरस्वती घाट तक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों, एनसीसी हेडक्वार्टर के कैडेटों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस दौरान पिछले दिनों शहर के तमाम स्कूलों में हुई प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी वाईकेे जोशी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार, कमिश्नर संजय गोयल एवं सेना के कई अन्य वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।

we are able to give a befitting reply to the enemy : YK Joshi
Prayagraj News : लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी। - फोटो : prayagraj
1971 युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को किया सम्मानित
सरस्वती घाट में हुए कार्यक्रम में 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को भी सम्मानित किया गया। यहां सम्मानित होने वाली वीर नारियों में कल्पना सिंह, श्यामा दुलारी, अनारकली, आलिया बेगम, सुमन पाठक, धर्मा देवी, अरुणा देवी, शोमना देवी, फूलवती, सोमवती, इंदिरा देवी, उषा देवी आदि शामिल रहीं। लेफ्टिनेंट जनरल ने युद्ध में शामिल हुए वीर जवान डा. राजेश कुमार, ए कुमार, कौशलेंद्र नारायण मिश्र, सुरेंद्र नारायण, राम सैनी, जेपी शुक्ला आदि को भी सम्मानित कर उन्हें सैल्यूट किया।

भारत-पाक युद्ध में प्रयोग किए गए हथियार और उपकरणों की लगी प्रदर्शनी 
सरस्वती घाट पर रेड ईगल की ओर से 1971 की लड़ाई में प्रयोग हुए उपकरणों और हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां प्रदर्शनी के बारे में जवानों ने बताया कि उस लड़ाई में रेड ईगल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। तब लड़ाई के दौरान पाकिस्तान सेना के हथियार, वाहन, संचार उपकरण भी जब्त किए गए थे। वहां डाक्यूमेंट्री के माध्यम से भी बताया गया कि तब पूर्वी पाकिस्तान को कैसे आजाद करवाया गया था। लड़ाई में शहीद हुए जवानों की तस्वीर भी प्रदर्शनी में लगाई गई।

आगरा से आई पैराग्लाइडिंग ने दिखाए करतब
कार्यक्रम की शुरूआत में आगरा से आई  पैराग्लाइडिंग टीम ने करतब दिखाएं। यहां पैराग्लाइडिंग की टीम 45 मिनट तक हवा में रही। इस दौरान वह ढाई हजार  फीट तक की ऊंचाई में गई। इस टीम में डीडी यादव और पीएस तोमर रहे जो 42 किग्रा वजनी मोटर के साथ हवा में तैरते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed