{"_id":"6a99e213f6bec90cd306bb1a","slug":"waterlogging-on-bank-premises-customers-inconvenienced-allahabad-news-c-417-1-ggp1024-9186-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बैंक परिसर में जलभराव, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बैंक परिसर में जलभराव, ग्राहक परेशान
Fri, 04 Sep 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में जलभराव
क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में जलभराव हो गया है। इससे ग्राहक परेशान हैं। खाताधारकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार दवा, खाद, सब्जी अन्य सामान खरीदने के लिए नकदी की जरूरत होती है। हर दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं होता।
शाखा प्रबंधक अमित पांडेय ने बताया कि बैंक परिसर से पानी निकालने के लिए उन्हें अभी अनुमति नहीं मिली है। बैंक शाखा में एटीएम की सुविधा नहीं होने से खाताधारकों की परेशानी और बढ़ गई है। एटीएम पिन बनवाने समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें शांतिपुरम या सिविल लाइंस जाना पड़ता है। इधर, आनापुर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बृहस्पतिवार को दो फीट तक पानी भर गया। कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज ऊंचे स्थानों पर रखे। जलनिकासी की कमी से विद्युत आपूर्ति पर भी खतरा है। शाखा प्रबंधक एसके सिंह ने ग्राहकों के लेनदेन में बाधा न होने की बात कही।