{"_id":"68acc5ca8bc30699f1075bf0","slug":"waterlogging-in-the-potholes-on-the-roads-making-walking-difficult-naini-news-c-407-1-sald1007-6380-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव, चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव, चलना हुआ मुश्किल
Tue, 26 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के वीरकाजी मार्ग पर बनें बड़े-बड़े गड्ढे में हुआ जल जमाव।
सड़क पर बने गड्ढों से राहगीर परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क को गड्ढामुक्त करने की कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया।
इफको गेट के सामने वीरकाजी- महुलिया मार्ग पिछले दो दशक से गड्ढों में तब्दील है। गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के हरिओम प्रकाश, राधेश्याम, उदय राज यादव और रमेश भारतीय आदि ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और सांसद व विधायक से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन आज तक किसी ने बदहाल सड़क की दुर्दशा नहीं सुधारी।
इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी प्रकार फूलपुर के भोपतपुर से सरायचंडी जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बद से बेहतर है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।