फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water supply to 900 houses disrupted for two days due to valve failure

Prayagraj News: वॉल्व खराब होने से 900 घरों में दो दिनों से जलापूर्ति बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Water supply to 900 houses disrupted for two days due to valve failure
शहर के वार्ड नंबर 38 अल्लापुर के तीन मोहल्लों के 900 घरों में दो दिनों से जलापूर्ति बाधित है। जिसके चलते इन मोहल्लों के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद सोनू पटेल ने कई बार जलकल के अवर अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराया। लेकिन, आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

वहीं, रविवार देर शाम तक समस्या बरकरार रही। वर्तमान पार्षद द्रौपदी देवी ने बताया कि जलकर के अफसर वॉल्व में खराबी आने की वजह से आपूर्ति बाधित होने की बात कह रहे हैं। वहीं, जलकल के अफसरों के मुताबिक तकनीकी खामी को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वार्ड नंबर 38 के तहत किदवईनगर, मटियारा, रामानंद नगर में पानी की सप्लाई शनिवार की सुबह अचानक बंद हो गई। उसके बाद आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो पूर्व पार्षद मामले की शिकायत लेकर जलकल के अवर अभियंता के पास पहुंचे। जिसके बाद उन्हें समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला। लेकिन, रविवार देर शाम तक जलापूर्ति नहीं बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद द्रौपदी देवी का कहना है कि वॉल्व बदलने में इन्हें दो दिन लग गए। लेकिन, अभी तक लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा। आपूर्ति बाधित होने की वजह से पानी का संकट गहरा गया है। लोग इधर-उधर से पीने के पानी का जुगाड़ कर रहे हैं।

इलाके के अर्पित टंडन व प्रदीप जोशी का कहना है कि जलकल की मनमानी चरम पर है। पानी नहीं आने की वजह से रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं। दिनचर्या बिगड़ गई है। अमर गुप्ता, अभिषेक जायसवाल के मुताबिक आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। कोई सुनवाई ही नहीं होती है। अफसर सिर्फ आश्वासन दे देते हैं। वहीं, अवर अभियंता जलकल जेब्रा आगा का कहना है कि जो भी तकनीकी खामियां थीं उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed