{"_id":"64c02670a66f0c7f090de1c4","slug":"water-supply-stalled-again-in-hundreds-of-houses-of-sohbatiyabagh-allapur-allahabad-news-c-3-1-ald1023-184828-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सोहबतियाबाग, अल्लापुर के सैकड़ों घरों में फिर ठप रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सोहबतियाबाग, अल्लापुर के सैकड़ों घरों में फिर ठप रही जलापूर्ति
विज्ञापन
सोहबतियाबाग एवं अल्लापुर के सैकड़ों घरों में मंगलवार की शाम फिर जलापूर्ति ठप रही। यूनिपोल लगाने के लिए सड़क की खोदाई के दौरान मजदूरों ने पाइपलाइन ही काट दी। देर रात गड़बड़ी ठीक करके जलापूर्ति शुरू की गई लेकिन कई क्षेत्रों में समस्या बनी रही। सड़क खोदाई के दौरान पाइपलाइन फटने से पिछले दिनों कई बार जलापूर्ति बाधित रही। इससे लोगों में नाराजगी है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
सोहबतियाबाग में जीटी रोड पर दोनों डाट पुल के बीच में यूनिपोल लगाने के लिए डिवाइडर एवं सड़क की खोदाई की जा रही थी। ट्यृबवेल इसके पास ही है। इसके बावजूद जलकल के अफसरों को सूचित नहीं किया गया। इसका नतीजा रहा कि मजदूरों को पाइपलाइन की जानकारी नहीं हो पाई और उन्होंने उसी पर मशीन चला दी। इसकी वजह से सोहबतियाबाग एवं न्यू सोहबतियाबाग के साथ अल्लापुर के भी सैकड़ों घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई।
पिछले दिनों अलोपीबाग चौराहा, बाघम्बरी गद्दी के पास समेत कई अन्य जगहों पर भी सड़क खोदाई की वजह से जलापूर्ति बाधित रही। नलकूप खराब होने की वजह से अल्लापुर में पिछले सप्ताह ही जलापूर्ति प्रभावित रही। ऐसे में मंगलवार को फिर नल में पानी नहीं आने से नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन
पाइपलाइन फटने की सूचना मिलने पर लोग पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ता देख मजदूर तथा कार्यदायी संस्था के लोग भाग निकले। पार्षद शिवसेवक सिंह एवं उमेश मिश्रा की सूचना पर जलकल के अधिशासी अभियंता संभूषण समेत अन्य अफसर वहां पहुंच गए। गड़बड़ी ठीक करके रात में करीब पौने नौ बजे जलापूर्ति शुरू की गई लेकिन कई क्षेत्रों में समस्या बनी रही।
क्षेत्र के रूद्र मिश्र, पवन आदि का कहना था कि यह आए दिन की समस्या है। पार्षद शिवसेवक सिंह का कहना था कि मजदूर यह नहीं बता पाए कि काम कौन करा रहा है और किसका आदेश है। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर लिखाकर कार्रवाई की मांग की। मांग नहीं जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि कौन सी संस्था और किसके आदेश पर काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी मांगी गई है। संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी लिखाई जाएगी।
पेयजल संकट एवं प्रकाश मार्ग की बढ़ी शिकायतें
बारिश तो बहुत नहीं हो रही लेकिन सड़क उखड़ने के साथ पेयजल संकट तथा स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग की ओर से मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान 70 शिकायतें पहुंचीं। इनमें ज्यादातर शिकायतें पेयजल एवं प्रकाश मार्ग विभाग से संबंधित रहीं। नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के अफसरों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।