{"_id":"686ec991c54d3cc3020366f9","slug":"water-reached-nahal-river-after-40-years-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-1873-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 40 साल बाद नाहल नदी में पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 40 साल बाद नाहल नदी में पहुंचा पानी
Thu, 10 Jul 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। करीब 40 वर्ष बाद नाहल नदी में बुधवार को पहली बार पानी पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में खुशी है। हालांकि, तहसील क्षेत्र में खोदाई का काम न होने से किसानों को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई है।
नाहल नदी रामपुर के साथ ही बरेली में भी बहती है। ‘एक झील एक नदी’ योजना के तहत रामपुर के जिला प्रशासन की ओर से बीते दिनों इस नदी का चुनाव कर इसको पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू की गई। बरेली जिले की सीमा तक खोदाई कराने के बाद बरेली के जिला प्रशासन से आगे खोदाई कराने की अपील की गई।
इस नदी का करीब सात किलोमीटर हिस्सा मीरगंज तहसील क्षेत्र में है। नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिले में भी कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को ही यहां खोदाई का काम शुरू कराया गया है। नदी की जमीन पर कब्जे हो गए हैं। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
चूंकि रामपुर वाले हिस्से में खोदाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में पानी बरेली की सीमा तक पहुंच रहा है। आसपास के गांवों के बुजुर्गों ने बताया कि पहले नदी में पानी बहता था, समय के साथ यह बदहाल हो गई। अब नदी में फिर से पानी देखकर चेहरा खिल गया। युवाओं ने पहली बार नदी में जलधारा देखी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने खोदाई का काम जल्द पूरा करने की अपील की है।