{"_id":"5c33afa1bdec2256e821f412","slug":"water-of-151-rivers-will-be-immersed-in-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम में विसर्जित होगा 151 नदियों का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम में विसर्जित होगा 151 नदियों का जल
Tue, 08 Jan 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
संगम तट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार भारती की ओर से ग्यारह जनवरी को गंगा मनुहार के तहत धूमधाम से 151 नदियों के कलशों की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दिन में तीन बजे विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर संगम तट पर समाप्त होगी, जहाँ देश की 151 पवित्र नदियों के कलशों में भरे जल को संगम में अलग अलग कुल 151 यजमानों की ओर से गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों का पूजन होगा और आरती उतारी जाएगी।
संस्कार भारती के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक पद्मश्री योगेंद्र बाबा की अगुवाई में निकलकर संगम तट तक जाने वाली कलश शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, बैंडबाजा, सुसज्जित रथ और सजे-धजे लोक कलाकारों सहित हजारों संस्कृतिकर्मी शामिल होंगे। सोमवार को कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 14 के मुक्ति मार्ग पर स्थित ’विश्व हिन्दू परिषद’ के शिविर में ’संस्कार भारती’ प्रयाग राज के पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
साथ ही
संस्कार भारती अध्यक्ष कल्पना सहाय के मुताबिक नदियों के जल को संगम में प्रवाहित करने के बाद सेक्टर 14 स्थित विहिप शिविर के प्रांगण में शाम पांच बजे से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संचालन महामंत्री संदीप वालिया ने किया। चर्चा के दौरान योगेन्द्र मिश्रा, संजय पुरुषार्थी, वेद प्रकाश, नीरा त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी, नरेंद्र साहू, पंकज गौड़, डॉ.अभिनव गुप्ता, रंजना त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, आभा श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।