फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   water level of Ganga and Yamuna has started decreasing, the speed slowed down after bathing Lete Hanumanji

Prayagraj News : घटने लगा है गंगा और यमुना का जलस्तर, हनुमानजी को स्नान कराने के बाद रफ्तार हुई धीमी

Thu, 17 Jul 2025 09:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 09:53 AM IST
सार

प्रयागराज में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। गंगा और यमुना दोनों ही नदियों के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। यमुना में तो चार सेमी प्रति घंटे की दर से गिरावट दर्ज की गई। इससे कछारी इलाके में लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
water level of Ganga and Yamuna has started decreasing, the speed slowed down after bathing Lete Hanumanji
संगम क्षेत्र स्थित बडे़ हनुमान मंदिर परिसर में गंगा का पानी कम होने के बाद साफ सफाई की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। गंगा और यमुना दोनों ही नदियों के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। यमुना में तो चार सेमी प्रति घंटे की दर से गिरावट दर्ज की गई। इससे कछारी इलाके में लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, बारिश लगातार जारी है। गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में कई दिनों से बढ़ोतरी जारी थी। फाफामऊ में तो जलस्तर 82 मीटर के करीब पहुंच गया था। जबकि, रिवर फ्रंट रोड डूब गया था। इसी के साथ गंगा का पानी बघाड़ा और नेवादा समेत कई मोहल्लों में बस्तियों के नजदीक पहुंच गया था।

विज्ञापन


बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों ने सामान भी समेटना शुरू कर दिया था। बघाड़ा में एनी बेसेंट स्कूल को बाढ़ राहत शिविर बनाने के साथ तैयारी शुरू कर दी गई थी। प्रशासन की ओर से भोजन आदि के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। हालांकि बुधवार का दिन कछारी इलाकों में बसे लोगों के लिए राहत लेकर आया। सिंचाई विभाग के अनुसार यमुना के जलस्तर में गिरावट मंगलवार को ही शुरू हो गई थी। बुधवार की सुबह गंगा के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार यमुना में प्रति घंटा तीन सेमी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में 0.50 सेमी प्रति घंटे की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह से दोनों नदियों के जलस्तर में कमी से लोगों को फिलहाल राहत मिली है।

विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब सवा दो बजे मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। देर रात जलस्तर थोड़ा कम हुआ और पानी मंदिर की गेट तक पहुंच गया। हालांकि गर्भगृह में अभी भी पानी भरा हुआ है। मंदिर के आसपास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे जलस्तर कम हुआ। हालांकि माना जा रहा है कि अभी एक बार फिर मां गंगा लेटे हनुमान जी को स्नान कराएंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed