फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water Institute employee's home Six Million Theft

जल संस्थान कर्मचारी के घर छह लाख की चोरी 

Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water Institute employee's home Six Million Theft
allahabad
\इलाहाबाद। खुल्दाबाद में गुड़िया तालाब स्थित जल संस्थान के सरकारी आवास में एक कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब छह लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घरवाले आगे के दो कमरों में सोते रहे। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलने पर खलबली मच गई। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन

अजीमद्दीन जल संस्थान में कर्मचारी हैं। वह गुड़िया तालाब स्थित सरकारी आवास में परिवार समेत रहते हैं। बुधवार रात उनकी ड्यूटी थी। घर में पत्नी, बेटी और बहू थे। घरवाले आगे के दो कमरों में सो रहे थे। रात में चोर पीछे के रास्ते से परिसर में घुस आए। जिन कमरों में अजीमुद्दीन के घरवाले सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने आराम से तीसरे कमरे का ताला तोड़कर लगभग 30 हजार रुपये नगद, गहने, लैपटॉप और महंगे कपड़े समेट ले गए। चोर लगभग पांच लाख के जेवर ले गए हैं। नकदी समेत करीब छह लाख की चोरी हुई है। रातभर बारिश के चलते घरवालों को ताला तोड़ने की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह घरवालों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। आगे रास्ते से निकलकर घरवाले पीछे कमरे में पहुंचे तो वहां नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। चोरी की बात कॉलोनी में फैली तो भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी लूकरगंज सियाकांत चौरसिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया है। आशंका है कि आसपास के ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर 
इलाहाबाद। चोरी की घटना से अजीमुद्दीन के पूरा परिवार दुखी है। अजीमुद्दीन की बेटी की दिसंबर में शादी है। घरवाले बेटी के शादी की तैयारियों में जुटे हैं। घरवालों ने बेटी के जेवर और कपड़े की खरीदारी कर ली थी लेकिन चोर सारा सामान समेट ले गए। अब अजीमद्दीन को दोबारा बेटी के लिए गहने और कपड़े की खरीदारी करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed