{"_id":"6a8c4622b54260142b034148","slug":"water-has-not-receded-from-the-rambagh-railway-tracks-trains-will-operate-from-jhunsi-until-august-26-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रामबाग के रेलवे ट्रैक से नहीं निकला पानी, 26 अगस्त तक झूंसी से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रामबाग के रेलवे ट्रैक से नहीं निकला पानी, 26 अगस्त तक झूंसी से चलेंगी ट्रेनें
Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
सार
रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या से फिलहाल यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर लगातार सातवें दिन भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
रामबाग रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या से फिलहाल यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर लगातार सातवें दिन भी पानी भरा रहा। स्थिति से निपटने के लिए रविवार को रेलवे की ओर से दिनभर पंप लगाकर पानी निकालने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
कुछ पानी निकालने के बाद अब रेलवे कर्मचारी सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर जुट गए हैं। तकनीकी और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए रामबाग से चलने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन अब 26 अगस्त तक झूंसी रेलवे स्टेशन से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले रेलवे ने इन ट्रेनों को 23 अगस्त तक झूंसी से संचालित करने का निर्णय लिया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक से पानी तेजी से जरूर निकल रहा है लेकिन पूरी तरह पानी हटने और सिग्नल व्यवस्था के सामान्य होने के बाद ही रामबाग से ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन