Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water crisis deepens in Kaudihar consumers face hardship

Prayagraj News: कौड़िहार में पानी का संकट गहराया, उपभोक्ता परेशान

Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Kaudihar consumers face hardship
कौड़िहार इलाके में पेयजल की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। बीते पांच साल से दर्जनों गांव में सरकारी नलों टोटियां सूखी हुई हैं। सरकार के करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद उपभोक्ताओं को गला तर करने के लिए भटकना पड़ रहा। खासतौर से कौड़िहार बाजार के उपभोक्ताओं को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए विदेशी संस्था डच के सहयोग से कौड़िहार स्थित ओवरहेड टैंक की स्थापना वर्ष 1978 में हुई थी। तत्कालीन उद्योग एवं सिंचाई राज्य मंत्री अमीन अंसारी ने इसका लोकार्पण कर जनता को सौंपा था। तत्कालीन विधायक विक्रमाजीत मौर्य के प्रयासों से जल निगम के पंप का रिबोर कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पानी की किल्लत दूर होगी, लेकिन रिबोर होने के बाद से ही सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। पूर्व में ठेकेदार ने कार्य अधूरा छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद दोबारा पाइप डालने का टेंडर हुआ, लेकिन वर्तमान में कराया जा रहा कार्य भी धांधली की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नियमतः पाइप को एक मीटर गहरा दबाया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा महज एक से डेढ़ फीट की गहराई पर पाइप डालकर खानापूर्ति कार्य पूरा होने का सांकेतिक बोर्ड लगाकर फरार हो गया। बावजूद इसके छह माह बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है। इससे बीते करीब पांच साल से दर्जनों गांव की सरकारी नलों की टोटियां सूखी हुई हैं। लोगों का आरोप है कि प्यास बुझाने वाली योजना भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ चुकी है।
कौड़िहार बाजार में जल संकट अब मानवीय त्रासदी का रूप ले रखा है। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल, आरती देवी, सुमन देवी तथा आशा देवी ने बताया कि कौड़िहार ब्लॉक रोड एवं प्रयागराज- रायबरेली हाईवे कौड़िहार बाजार के उत्तरी दिशा में कई साल से पानी नहीं आ रहा। इससे परेशानी हो रही है।

-कौड़िहार में पानी की समस्या की जानकारी नहीं है। एजेंसी की ओर से कार्य पूरा नहीं किया गया। समस्या के निदान कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। -निरंजन कुमार वर्मा, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed