फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water Crisis

यात्रा निकाल जल संरक्षण का बताया महत्व

Sun, 01 Sep 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis
Water Crisis - फोटो : CITY DESK
स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरी, गिरते भूजल स्तर के प्रति किया आगाह
विज्ञापन

प्रयागराज। स्कूली बच्चों, शहरियों ने शनिवार को जल शक्ति यात्रा के माध्यम से लोगों को जल सरंक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लगातार घटते भूजल स्तर के प्रति लोगों को आगाह किया तथा भावी पीढ़ी के लिए जल बचाने की अपील की।
बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी, सीडीओ अरविंद सिंह ने मेडिकल कालेज चौराहा पर जल शक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जो सुभाष चौराहा तक गई। इसमें अफसरों के अलावा सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्र-छात्रा, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड, नागरिक सुरक्षा कोर आदि से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में ज्यादातर स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया और उनकी लंबी कतार थी। बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं। उसमे लिखे स्लोगन के माध्यम से उन्होंने भूजल बचाने की अपील की। उन्होंने जल सरंक्षण के तरीकों के प्रति भी आगाह किया। बच्चे ‘बूंद बूंद पानी बचाने का प्रयागराज का संकल्प’, ‘जल है तो कल है’ आरि नारे लगाते हुए भी चल रहे थे। राजकीय कन्या इंटर कालेज की बलिकाएं बैंड के साथ यात्रा में शामिल हुईं तो एनसीसी के कैडेट्स भी कदमताल करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी ने कहा कि जल संचयन हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। युवाओं और बच्चों को जल संचयन के प्रति संस्कारित करने की आवश्यकता है। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि लोगों के उत्साह से उम्मीद जगी है कि जल संकट की लड़ाई को हम जीतने में कामयाब होंगे। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.निरंजन सिंह ने कहा कि महानगर गंभीर जल संकट के मुहाने पर है। वर्ष 2005 से 2019 तक भूगर्भ जल का स्तर 15 मीटर नीचे जा चुका है। प्रत्येक वर्ष 82 सेंटीमीटर जल स्तर नीचे जा रहा है। अगर अब भी नहीं चेते तो भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। जलशक्ति यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ.मंजू सिंह, डीडीओ एके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक पीके पांडेय, डॉ.बीएस यादव, मेजर ऋषिकेश, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर ओंकार नाथ शर्मा, होटल एसोसिएशन के सरदार योगेंद्र सिंह, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed