{"_id":"d44273866e4c04e61bba2134a118602e","slug":"warmth-in-the-high-court-division-bench-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच विभाजन पर हाईकोर्ट में भी गरमाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच विभाजन पर हाईकोर्ट में भी गरमाहट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट की खंडपीठ मेरठ में स्थापित करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वकीलों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को देखते हुए हाईकोर्ट के वकील भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। हाईकोर्ट के वकील बेंच विभाजन के विरोध में है और किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सोमवार को एक बैठक की। बैठक में अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव सीपी उपाध्याय को आंदोलन की रणनीति बनाने और उचित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है।
अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए बेंच विभाजन चाहते हैं इनको न्यायपालिका और वादकारियों के हित से कोई वास्ता नहीं है। बार ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर न्यायपालिका और वादकारियों के हित में कार्य करें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, शिवसिंह यादव, एलडी राजभर, सुनीता जैन, एके ओझा, संजय त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, श्यामाचरन त्रिपाठी, राहुल कुमार पांडेय, उत्तरा शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मौजूद थे।
हाईकोर्ट में सोमवार को फुलकोर्ट रेफरेंस करते हुए दिवंगत अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर न्यायमूर्तिगण और अधिवक्ता तथा बार के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। दिवंगत पूर्व न्यायामूर्ति एएन रे, पूर्व न्यायमूर्ति आरपी मिश्र, पूर्व महाधिवक्ता एसएमए काजमी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता राकेश पंाडेय ने और संचालन सीपी उपाध्याय ने किया। इस मौके पर बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।