फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Want to join the army in Kashmir Youth : Vikram Singh

आर्मी से जुड़ना चाहते हैं कश्मीर के युवा : विक्रम सिंह

Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विंग थिंक इंडिया की ओर से ‘वर्तमान में सुरक्षा की चुनौतियां और नेतृत्व’ विषय पर एमएनएनआईटी में रविवार को आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रिटायर जनरल विक्रम सिंह और मुख्य वक्ता पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने इन परिस्थितियों के लिए राजनीतिक अदूरदर्शिता को प्रमुख कारण बताया।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने कहा कि  जम्मू कश्मीर के युवा भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसका अनुमान पूर्व में हुई भर्तियों में लगी लंबी कतार से लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सेना के 54 पदों के लिए 25 हजार से अधिक कश्मीरी युवाओं ने आवेदन किया। इससे साफ है कि वहां के लोग अलगाववादियों को पसंद नहीं करते और भारतीय सेना पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने आतंकवादी के खिलाफ लड़ाई के लिए बने विशेष कानून की भी वकालत की। विक्रम सिंह ने आंतरिक सुरक्षा के लिए भी सेना पर निर्भर होने के बजाय लोकल पुलिस को मजबूत करने की बात कही। पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने आंतरिक सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने हर 10 साल में एक बड़ी समस्या को जन्म दिया। यह राजनीतिक अदूरदर्शिता का परिणाम है। प्रश्न प्रहर के दौरान उन्हाेंने पुलिस में सुधार की जरूरत बताई। ईमानदार अफसरों के बार-बार ट्रांसफर के सवाल पर उन्होंने कहा कि  इसके लिए अफसरों को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो साल से पहले किसी अफसर का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है लेकिन अफसर ही ट्रांसफर का विरोध नहीं करते। दोनों अफसरों ने गोष्ठी में शामिल तकनीकी और प्रबंधन के छात्रों से देश के निर्माण में सहयोग की अपील की। गोष्ठी में आरएसएस के बीएल निगम, आशीष चौहान, डॉ.राजेंद्र, विवेक निगम, अजीव उपाध्याय, सनत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed