फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wall of dilapidated house collapses, woman dies after being hit

Prayagraj : जर्जर मकान की दीवार गिरी, चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 21 Feb 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव के मजरा मरचहा का डेरा गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा की पत्नी पुष्पा देवी विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष बुधवार दोपहर में घर के अंदर कमरे में काम कर रही थी। अचानक घर के पीछे की कच्ची और जर्जर दीवार भरभरा के गिर गई और पुष्पा इसके नीचे दब गई।

विज्ञापन
Wall of dilapidated house collapses, woman dies after being hit
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव में बुधवार को एक कच्चे खपरैल मकान की पुरानी, जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव के मजरा मरचहा का डेरा गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा की पत्नी पुष्पा देवी विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष बुधवार दोपहर में घर के अंदर कमरे में काम कर रही थी। अचानक घर के पीछे की कच्ची और जर्जर दीवार भरभरा के गिर गई और पुष्पा इसके नीचे दब गई।

विज्ञापन


शोर शराब पर जुटे आसपास के लोगों की ओर से काफी मशक्कत के बाद जख्मी महिला को बाहर निकला गया। और आनन-फानन में भीरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे एसआरएन भेज दिया। वहीं एसआरएन के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला की मौत दीवार के अंदर ही घर पर ही हो गई थी। क्योंकि महिला तकरीबन घंटे भर दीवाल के नीचे दबी रही।
विज्ञापन


आशीष विश्वकर्मा नैनी में प्राइवेट काम करता है। घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। सूचना पर आशीष भी बदवास हो गया। वहीं 12 वर्षीय पुत्री ज्योति तथा अनुज 9 वर्ष व अंकुश 6 वर्ष दोनों पुत्रों का रो-रो करके बुरा हाल है। परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। महिला की हुई मौत पर जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय बाबू यादव ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed