{"_id":"572904fb4f1c1bfa525ce209","slug":"waiting-passengers-will-have-long-been-the-options","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटिंग लंबी हुई तो यात्रियों को मिलेगा ‘विकल्प’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटिंग लंबी हुई तो यात्रियों को मिलेगा ‘विकल्प’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में अगर लंबी वेटिंग है तो यात्री चिंता न करें, क्योंकि उनके पास कंफर्म सीट पाने का विकल्प अब रहेगा। दरअसल रेल बजट में घोषणा हुई थी कि अगर किसी रूट की ट्रेनों में ज्यादा वेटिंग है और उस रूट पर किसी अन्य नियमित ट्रेन में बर्थ उपलब्ध है तो यात्रियों को ‘विकल्प’ के जरिए कंफर्म बर्थ दी जाएगी। यह सुविधा दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई आदि रूटों पर रेलवे जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फार रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को अपडेट करना भी शुरू कर दिया है। चर्चा इस बात की है कि हावड़ा-दिल्ली रूट पर यह सेवा इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। शुरुआत में यह सुविधा ई-टिकट लेने वाले यात्रियों को ही मिलेगी। बाद में काउंटर टिकट लेने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध कराने की घोषणा रेल बजट में की गई थी। इसे ऑल्टरनेट ट्रेन एकमोडेशन स्कीम (एटीएएस) यानी ‘विकल्प’ नाम दिया गया है। इसके लिए यात्रियों को रिजर्वेशन फार्म भरने के दौरान ही ऑप्शन चुनना होगा। इसके तहत अगर किसी यात्री का प्रयागराज में वेटिंग का टिकट है और उसने विकल्प सिस्टम के तहत आवेदन किया है तो उसे संबंधित रूट की दूसरी ट्रेन में बर्थ उपलब्ध होने पर अपने आप ही सीट आवंटित कर दी जाएगी। यात्रियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इस योजना को पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू रूट पर हाल ही में लागू किया गया था। इन दोनों रूट पर सफलता मिलने के बाद इसे अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर भी लागू किया जाएगा।
बजट में ‘विकल्प’ सुविधा दिए जाने की घोषणा हुई थी। यह सुविधा दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को अब जल्द ही मिलने लगेगी। इसके लिए क्रिस को भी अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
00 बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर।