फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiting list passengers will be out of reserved coach, sleeper coach of Sangam Express started

NCR Railway: आरक्षित कोच से बाहर होंगे प्रतीक्षा सूची वाले यात्री, संगम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से हुई शुरुआत

Mon, 17 Jun 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

ट्रेनों के आरक्षित कोच में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सीट कन्फर्म न होने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को बोगी से निकालकर जनरल बोगी में भेज दिया गया। इसकी शुरुआत भी रेलवे महकमे ने शुरू कर दी है। वेटिंग टिकट वालों की भीड़ के चलते रिजर्व सीट वालों को भी यात्रा में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Waiting list passengers will be out of reserved coach, sleeper coach of Sangam Express started
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने की वजह से आरक्षित कोचों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस वजह से जिन यात्रियों का कंफर्म रिजर्वेशन है उनमें से कइयों को अपनी बर्थ प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के साझा करनी पड़ रही है। इस वजह से सफर के दौरान उन्हें खासी असुविधा हो रही है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। रविवार को चले इस अभियान में पहले दिन सूबेदारगंज स्टेशन पर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से प्रतीक्षा सूची वाले 15 यात्रियों को उतारकर उन्हें जनरल कोच में भेजा गया।

विज्ञापन


इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में यात्रियों की बैठक हुई। स्टेशन निदेशक कक्ष में आयोजित बैठक में तमाम विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान गर्मी के इस सीजन में ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए भीड़ प्रबंधन दुरुस्त करने को कहा गया।

विज्ञापन

एसी कोच में यात्रियों को साफ सुथरी चादर, तकिया और कंबल दिए जाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा खानपान की सुविधाएं बढ़ाने एवं छोटे स्टेशनों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया। यह भी कहा गया कि आरक्षित कोचों में अन्य श्रेणी व प्रतीक्षा सूची वाले यात्री न यात्रा करें। यह भी कहा गया कि प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे का चेकिंग स्टाफ आरपीएफ के सहयोग से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अनारक्षित कोच में जाने को कहे। बैठक में एसीएम दिनेश कुमार, संजय गौतम, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed