फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vyap's land worship in Champ, Kumbh area did not come

नहीं आए चंपत, कुंभ क्षेत्र में हुआ विहिप का भूमि पूजन

Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vyap's land worship in Champ, Kumbh area did not come
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद का भूमि पूजन कार्यक्रम में सोमवार को संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शामिल नहीं हो सके।  तबीयत खराब होने की वजह से प्रयागराज आने का उनका कार्यक्रम टल गया। हालांकि उनकी गैर मौजूदगी में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह के नेतृत्व में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान काफी संख्या में विहिप के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


दरअसल,  इस बार विहिप के शिविर पर देश दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी। यहां अगले वर्ष शिविर में 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली धर्म संसद इसका प्रमुख कारण है। इसी धर्मसंसद में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि संत घोषित करेंगे। इसके अलावा विहिप के शिविर में 42 देशों के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पूजन कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने प्रयागराज कुंभ की सफलता का संकल्प लिया। इस दौरान विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश के साथ प्रांत मंत्री आनंद , विमल, अविनाश ठाकुर, आरएम गोयल, कृष्ण गोपाल, सुरेश अग्रवाल, लालमणि  तिवारी, सर्वेश मिश्र, अजय गुप्ता, अमित पाठक, अमरनाथ तिवारी, दीनानाथ वर्मा आदि मौजूद रहे। विहिप मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्र के मुताबिक  स्वास्थ्य खराब होने की वजह से चंपत राय नहीं आए। स्वास्थ्य लाभ के बाद वे शीघ्र ही संगम नगरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed