{"_id":"5a8dd17f4f1c1bef7b8b8b6c","slug":"vvpat-will-look-at-all-booths-in-phulpur-bye-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर उपचुनाव में सभी बूथों पर लगेगा वीवीपैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर उपचुनाव में सभी बूथों पर लगेगा वीवीपैट
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
vvpat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा होने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीवीपैट प्रत्येक बूथ पर लगाई जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है, यहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गयी है। डीएम ने उन मतदान केंद्रों पर जागरुकता अभियान चलाने की बात कही जहां विगत चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था। कुल 2154 बूथों पर वीवीपैट लगेगा। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए बृहस्पतिवार को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों से अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदेय स्थलों पर सुविधाओं के निरीक्षण की बात कही। बैठक में सीडीओ सैमुअल पाल एन, एडीएम नागरिक आपूर्ति और एडीएम सिटी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
निर्वाचन प्रेक्षक से बता सकते हैं समस्या
इलाहाबाद। अपर जिलाधिकारी (ना/आ) अमर पाल सिंह के अनुसार फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक पहुंच गए हैं। प्रेक्षक इलाहाबाद पश्चिमी, उत्तरी एवं फूलपुर विधानसभा के अमित सैनी मोबाईल नम्बर 6391760510 एवं फाफामऊ, सोरांव के लिए चंचल यादव के मोबाइल नेंबर 6390299680 पर पार्टी के पदाधिकारी या प्रत्याशी स्वयं किसी भी दिन 10 बजे से 11 बजे के बीच सर्किट हाउस में मिलकर अपनी समस्या या सुझाव से अवगत करा सकते हैं।
अतीक पर दर्ज हैं 120 मुकदमे
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा से विद्रोह करके नामांकन करने वाले बाहुबली अतीक अहमद पर 120 मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमों के बड़े बोझ के साथ ही अतीक बड़ी संपत्ति के मालिक भी हैं। अतीक और उनकी पत्नी के नाम 1.82 करोड़ की चल और 23.42 करोड़ की अचल संपत्ति है। अतीक के नाम पर मारुति जिप्सी, महिंद्रा जीप, पीजो जीप, पजेरो और टोयटा लैंड क्रूजर वाहन हैं। इसके साथ अतीक और उनकी पत्नी दोनों के पास कई हथियार हैं। इसमें अतीक केनाम पिस्टल, राइफल, दोनाली बंदूक और पत्नी के नाम रिवाल्वर, राइफल, सिंगल बैरल बंदूक है। अतीक की पत्नी के पास 1.750 किग्रा सोना और 3.81 किग्रा चांदी के आभूषण हैं। उनके पास जामिया नगर ओखला नई दिल्ली, नोयडा, लखनऊ, सिविल लाइंस, में मकान, व्यावसायिक कांप्लेक्स सहित कृषि योग्य भूमि है।
विज्ञापन
000
सतीश अजमानी को फूलपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं वित्त प्रभारी विधायक सतीश अजमानी को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वह बृहस्पतिवार को चुनाव से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालने आएंगे। कांग्रेस नेता जावेद उर्फी ने बताया कि अजमानी शहर में रहकर चुनाव की निगरानी व संचालन करेंगे।