फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Voting is being done amid tight security for the District Advocates Association elections, results will be dec

Jila Adhivakta Sangh : अधिवक्ता संघ के चुनाव में 82 फीसदी पडे़ वोट, 120 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद

Sat, 29 Mar 2025 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

इलाहाबाद जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए 14 और उपाध्यक्ष पद के लिए 14 अधिवक्ता दावेदारी कर रहे हैं। शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 82 फीसदी वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
Voting is being done amid tight security for the District Advocates Association elections, results will be dec
जिला अधिवक्ता संघ के लिए डाले जा रहे हैं वोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 82 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए 14 और उपाध्यक्ष पद के लिए 14 अधिवक्ता दावेदारी कर रहे हैं। निगरानी के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एलईडी टीवी पर लाइव प्रसारण के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मतगणना 30 मार्च को डीएम कार्यालय में होगी।

विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 6,085 मतदाता अध्यक्ष, मंत्री समेत 19 पदों के लिए 120 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया। चुनाव अधिकारी शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में कुल 6085 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें से 82 फीसदी वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


आजीवन 1,415 व सामान्य सदस्यों की संख्या 4,670 है। आजीवन के लिए पांच व सामान्य के लिए 20 बूथ बनाएं गए। चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस व आरएएफ के जवानों के हवाले रही। मतदाता पर्ची का वितरण संघ के कार्यालय में सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे किया  गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अध्यक्ष पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में

कृष्ण बिहारी तिवारी, कौशलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार दुबे, राकेशकुमा र तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, कृष्ण चंद्र मिश्र ''बऊ'', मनोज कुमार सिंह लोकेश व उमा शंकर तिवारी।

मंत्री पर 14 की दावेदारी बरकरार

बरुण कुमार सिंह, मंजेश कुमार शुक्ल, सुधाकर प्रसाद पांडेय, श्यामघर मिश्र ''चन्दन'', ऋषि शंकर द्विवेदी, अरुण प्रकाश उपाध्याय, आलोक शुक्ला, कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, रत्नेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार सिंह, राहुल शुक्ला, बृजेश कुमार ओझा, ललित ओझा व जितेन्द्र सिंह ''जीतू यादव''

उपाध्यक्ष पर 14, उपाध्यक्ष महिला 5, सचिव 14, संयुक्त सचिव 14, कोषाध्यक्ष 9, लाइबेरियन 12, ऑडिटर 4 और कार्यकारी सदस्य पद पर 43 उम्मीदवार मैदान में हैं।

25 कैमरों की नजर में हुआ मतदान

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके साथ ही चुनाव का एलईडी टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। सभी मतदाता व उम्मीदवारों ने न्यायालय में बैठकर टीवी पर चुनाव गतिविधियों का जायजा लिया। मतगणना 30 मार्च को संगम सभागर डीएम कार्यालय में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इसकी समस्त तैयारी प्रशासन व एल्डर कमेटी की ओर से पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed