{"_id":"60b52c4b81061e1bda3212bc","slug":"voting-for-9568-posts-of-three-more-members-of-pradhan-on-june-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के तीन और सदस्य के 9568 पदों के लिए मतदान 12 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के तीन और सदस्य के 9568 पदों के लिए मतदान 12 जून को
Tue, 01 Jun 2021 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:04 AM IST
सार
- छह को होगा नामांकन, 14 को मतगणना के बाद परिणाम आने की उम्मीद
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में प्रधान के रिक्त तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 9568 पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा। चुनाव की प्रक्रिया छह मई को शुरू हो जाएगी। 14 जून को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। जिले में कुल 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें सदस्य के कुल 19820 पद हैं लेकिन 10252 पद खाली रह गए। इन पदों के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया।
इसके अलावा निधन के बाद प्रधान के भी तीन पद खाली हो गए हैं। इन पदों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कार्यक्रम जारी कर दिया। यहां बहरिया ब्लाक के सारा पट्टी, श्रृंग्वेरपुर के उलदा तथा प्रतापपुर के बजकी ग्राम पंचायत में प्रधान तथा सदस्य के रिक्त पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा। कार्यक्रम घोषित होने के साथ प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन - छह जून (सुबह आठ से शाम पांच बजे)
नामांकन पत्रों की जांच - छह जून
नाम वापसी - सात जून (सुबह आठ से दिन में तीन बजे)
चुनाव चिह्न का आवंटन - सात जून
मतदान - 12 जून (सुबह सात से शाम छह बजे तक)
मतगणना - 14 जून (सुबह आठ बजे)

15 तक होगा शेष 918 ग्राम पंचायतों का गठन
प्रधान और सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव की घोषणा के बाद शेष 918 ग्राम पंचायतों के गठन का भी रास्ता साफ होता दिख रहा है। 15 जून तक पंचायतों के गठन की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि सदस्यों के निर्वाचन के बाद सभी पंचायतों में कोरम पूरा हो सके। ग्राम पंचायतों के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन आवश्यक है लेकिन 15 अप्रैल को हुए मतदान के बाद सदस्य के 9568 पद खाली रह गए थे। इसकी वजह से कुल 1540 में से मात्र 622 ग्राम पंचायतों का ही गठन हो सका। प्रधान और सदस्यों के शपथ लेने के बाद पहली बैठक भी हो चुकी है। इसके विपरीत कोरम के अभाव में 918 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान तथा सदस्य शपथ भी नहीं ले पाए। अब इन ग्राम पंचायतों में भी रिक्त पदों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 14 जून को परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में 15 जून को ही शेष पंचायतों के गठन की उम्मीद है।
विज्ञापन