{"_id":"5e172bc38ebc3e878f25d025","slug":"volvo-bus-operations-resumed-from-prayagraj-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से लखनऊ के लिए फिर शुरू हुआ वॉल्वो बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से लखनऊ के लिए फिर शुरू हुआ वॉल्वो बस का संचालन
Thu, 09 Jan 2020 07:03 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से लखनऊ के बीच बंद हुई वॉल्वो बस सेवा एक बार फिर से बहाल कर दी गई है। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को भी खासी राहत मिली है। 25 नवंबर 2019 से इस बस का संचालन बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि मनी लाड्रिंग मामले के चलते इस बस का संचालन बंद किया गया था।
सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ के लिए प्रतिदिन दस वॉल्वो बस चलती हैं। इनका समय सुबह छह, सात, आठ बजे, दिन में 12 बजे, एक बजे, दो बजे, शाम को चार, छह बजे एवं रात आठ एवं दस बजे हैं। लखनऊ के आलमबाग डिपो से बस का संचालन केजीएल ग्रुप की ओर से किया जाता है। बताया जा रहा है कि इस समूह पर मनी लाड्रिंग के आरोप के चलते प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शिकंजा कसा गया था।
इस वजह से पहले जून 2019 में और उसके बाद नवंबर 2019 में वाल्वो का संचालन बंद हुआ। नवंबर 2019 से बंद चल रहा संचालन अब एक बार फिर से शुरू हुआ है। इसका संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को भी राहत मिली है। रोडवेज द्वारा वाल्वो बस का किराया बढ़ा देने के बाद अब प्रयागराज से लखनऊ के लिए यात्रियों को 540 रुपये देने पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने वाल्वो बस का संचालन शुरू होने की पुष्टि की है।