फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Volunteers set out to explain citizenship amendment law

संघ की मुहिमः नागरिकता संशोधन कानून समझाने निकले स्वयंसेवक

Thu, 19 Dec 2019 02:53 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Volunteers set out to explain citizenship amendment law
संघ की मुहिम - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन बिल क्या है, यह किस पर लागू होगा। ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब देने केलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामने आया है। संघ ने प्रयागराज में इसके लिए तमाम टोली का गठन किया है।

विज्ञापन


सुबह शाखाओं में भी आ रहे स्वयंसेवकों को भी इस कानून केबारे में विस्तार से बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में भी इसे लेकर संघ ने मुहिम शुरू कर दी है।

राज्य सभा और लोकसभा से नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद ही इसके विरोध में पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू हुआ प्रदर्शन का असर प्रयागराज में भी दिखने लगा है। हालांकि अलीगढ़ और मऊ की तर्ज पर यहां कोई उग्र प्रदर्शन तो नहीं हुआ लेकिन तमाम संगठन अपने-अपने तरीके से विरोध जरूर दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए संघ के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित में मेरा समर्थन नाम की मुहिम शुरू की है। संघ की टोली भी तमाम मोहल्लों में घूम-घूम कर इस कानून के बारे में जो भ्रांतियां फैली है उसे दूर करने का प्रयास कर रही है। शाखाओं में आ रहे स्वयंसेवकों से भी कहा जा रहा है कि वह इस नागरिकता संशोधन के बारे में लोगों को सही जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से भी बताया जा रहा है कि यह कानून केवल उन हिंदुओं , सिख, जैन, बौद्ध, पारसी एवं ईसाईयों पर लागू होगा जो दिसंबर 2014 के पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों।


संघ के विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण ने बताया कि इस कानून को लेकर जो भ्रांतियां है उसे संघ द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने भी सोशल मीडिया में एक अपील जारी की है। चार पेज की इस अपील में सांसद ने इस कानून को लेकर जो भ्रांतियां है उसे दूर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed