फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   voice emanating from Prayagraj is the voice of the country - Union Minister Dharmendra Pradhan

भाजपा मंडल प्रभारी सम्मेलन : प्रयागराज से निकली आवाज होती है देश की आवाज - धर्मेंद्र प्रधान

Mon, 08 Nov 2021 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 09:32 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य पर जुट जाएं कार्यकर्ता।  बूथों पर सर्व समाज की संरचना करते हुए समिति बनाई जाए। चुनाव हमारे लिए रण क्षेत्र है और सभी कार्यकर्ता सिपाही और सेनापति हैं। प्रधान ने पांच जिलों के मंडल पदाधिकारियों में जोश भरा। 

विज्ञापन
voice emanating from Prayagraj is the voice of the country - Union Minister Dharmendra Pradhan
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भाजपा काशी क्षेत्र के पांच जिलों के मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा का यूपी विधानसभा चुनाव जीतना देश के जरूरी है। प्रयागराज हिंदु सभ्यता का केंद्र बिंदु है। यह धर्म धुरी है और यहां से निकलने वाली आवाज देश की आवाज होती है। खास बात यह है कि यहां जो संकल्प लिया जाता है वह पूर्ण होता है। 

विज्ञापन


केपी कालेज ग्राउंड स्थित केजीएफ बैंक्वेट एंड विला में आयोजित बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी भाईचारा का प्रांत है। यहां के यहां के लोगोें ने वर्ष 2014, 2019 में लोकसभा और वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर देश ओर प्रदेश को मजबूत सरकार दी। भाजपा ही ऐसा दल है जिसे सर्व समाज का समर्थन प्राप्त है। बूथों पर सर्व समाज की संरचना करते हुए समिति बनाई जाए।

विज्ञापन

voice emanating from Prayagraj is the voice of the country - Union Minister Dharmendra Pradhan
Prayagraj News : बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : प्रयागराज

चुनाव हमारे लिए रण क्षेत्र है और सभी कार्यकर्ता सिपाही और सेनापति हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि संगठनात्मक कुशल रणनीति को अपनाते हुए विपक्ष को शिकस्त दें। हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने महानगर, गंगापार, यमुनापार, कौशांबी और प्रतापगढ़ से आए सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों से उनके द्वारा किए गए कार्य की जानकारी ली।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वल और वंदे मातरम गायन से हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा, सांसद केशरी देवी पटेल, दीपक पटेल आदि की मौजूदगी रही। 

voice emanating from Prayagraj is the voice of the country - Union Minister Dharmendra Pradhan
Prayagraj News : भाजपा मंडल प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर भी लड़े चुनाव तब भी भाजपा पड़ेगी भारी : केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों की बैठक में कहा कि इस बार विधानसभा में 2017 से भी बड़ी विजय भाजपा को मिलेगी। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है। हमारी जीत का कारण जमीनी स्तर पर किए गए कार्य होें। सपा, बसपा, कांग्रेस अगर मिलकर भी चुनाव लड़े तब भी भाजपा उनपर भारी पड़ेगी।

मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एक रथ के दो पहिये हैं। संगठनात्मक कार्य हम मिलकर करेंगे तो पहले से ज्यादा सीट जीतकर आएंगे। कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्य का जमकर प्रचार करें। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज था, लेकिन योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। इसके पूर्व बैठक में आए सभी अतिथियों का स्वागत काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नींव का पत्थर है।

विज्ञापन

voice emanating from Prayagraj is the voice of the country - Union Minister Dharmendra Pradhan
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। - फोटो : प्रयागराज
जंक्शन पर हुआ स्वागत, त्रिवेणी का जल भेंट कर पहनाई माला
दिल्ली से सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का जंक्शन पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री नंदी के साथ सांसद केशरी देवी, रीता बहुगुणा जोशी,  महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि ने उनकी अगुवाई की। उधर मंडल प्रभारी की बैठक में उन्हें त्रिवेणी का जल भेंट किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने केजीएफ बैंक्वेट एवं विला का फीता काटकर कर उद्घाटन किया। यहां आनंद श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, मृत्युंजय तिवारी, अरुण अग्रवाल, आशीष गुप्ता, डा. एलएस ओझा, राजेश केसरवानी, नरसिंह, वरुण केसरवानी, विनय मिश्र, श्याम प्रकाश पांडेय, आभा सिंह, अर्चना शुक्ला, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed