फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vishwanath Corridor Division established, Prayagraj becomes headquarters

विश्वनाथ कॉरिडोर डिवीजन की स्थापना, प्रयागराज बना मुख्यालय

Sat, 02 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Corridor Division established, Prayagraj becomes headquarters
Vishwanath Corridor Division established, Prayagraj becomes headquarters
अनूप ओझा
विज्ञापन

प्रयागराज। तीर्थों को संवारने की योजना को साकार करने के लिए शासन ने पहली बार विश्वनाथ कॉरिडोर नाम से नए कंस्ट्रक्शन डिवीजन की स्थापना की है। पीडब्ल्यूडी से संबद्ध इस डिवीजन का मुख्यालय प्रयागराज होगा। आने वाले समय में त्रिवेणी संगम, अक्षयवट, सरस्वती कूप, द्वादश माधव, पौराणिक पंचकोशी परिक्रमा पथ के रखरखाव, सौंदर्यीकरण व निर्माण परियोजनाओं को भी इस डिवीजन से जोड़े जाने की बात कही जा रही है। इस डिवीजन के पहले अधिशासी अभियंता के रूप में संजय गोरे की तैनाती कर दी गई है।
प्रयागराज से संबद्ध नए विश्वनाथ कॉरिडोर डिवीजन को फिलहाल 350 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह धनराशि भूमि अधिग्रहण के रूप में दिए जाने वाले मुआवजे व अन्य मदों से अलग सिर्फ निर्माण कार्यों पर ही खर्च की जाएगी। इसके लिए विश्वनाथ कॉरिडोर डिवीजन की ओर से व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर केविकास, विस्तार के साथ ही वैदिक केंद्र, सिटी म्यूजियम, मुमुक्षु भवन, अतिथि गृह, सुरक्षा कार्यालय, वाराणसी गैलरी, भोगशाला, सेवादल व पुजारी कार्यालय, नीलकंठ पैवेलियन, कल्चर सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस कॉरिडोर डिवीजन में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के अलावा छह अभियंता तैनात किए जाएंगे। इसमें अधिशासी अभियंता के अलावा दो सहायक अभियंता और तीन अवर अभियंता शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में इसी डिवीजन से प्रयागराज के तीर्थों के विस्तार और विकास की योजनाओं को भी मूर्त रूप दिया जा सकता है। प्रयागराज में पीडब्ल्यूडी के प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना(पीएमजेएसवाई) से इस डिवीजन को संबद्ध किया गया है। इसके मुख्य अभियंता जीएस पांडेय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कॉरिडोर के लिए एई-जेई की तैनाती जल्द
प्रयागराज। विश्वनाथ कॉरिडोर डिवीजन के लिए अभियंताओं व कर्मचारियों की तैनाती जल्द कर दी जाएगी। दो सहायक अभियंताओं में से एक पद पर एसके अग्रवाल की तैनाती कर दी गई है, जबकि अन्य एई और जेई हफ्ते भर के भीतर नियुक्त कर दिए जाएंगे।

कोट
विश्वनाथ कॉरिडोर डिवीजन अस्तित्व में आ गया है। इस डिवीजन की ओर से मंदिर परिसर के विकास के अलावा लाहौरी टोला स्थित ललिता घाट से सरस्वती फाटक के बीच दोनों तरफ प्रस्तावित डिजाइन के तहत निर्माण कराए जाएंगे। जीएस पांडेय, मुख्य अभियंता, विश्वनाथ कॉरिडोर व पीएमजेएसवाई, प्रयागराज ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed