फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vishal Singh CMP president, was elected General Secretary of innovative

सीएमपी में विशाल सिंह अध्यक्ष, अभिनव महामंत्री चुने गए

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vishal Singh CMP president, was elected General Secretary of innovative
allahabad
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहली बार अध्यक्ष एवं महामंत्री के पदों पर कब्जा करके अपना परचम फहराया है। अध्यक्ष पद पर विशाल सिंह, उपाध्यक्ष पर आस्था मिश्रा, महामंत्री अभिनव तिवारी, संयुक्त मंत्री अनुराधा यादव, सांस्कृतिक मंत्री विमुक्ति त्रिपाठी, कला संकाय प्रतिनिधि संदीप मौर्य, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि आदर्श कुमार सिंह एवं विधि संकाय प्रतिनिधि के पद पर सचिन कुमार सिंह चुने गए।
विज्ञापन

दिनभर की गहमा-गहमी के बीच हुए मतदान के बाद शाम को हुई मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने बमबाजी करके कॉलेज परिसर एवं बाहर दहशत फैलाने की कोशिश की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान मेडिकल चौराहे से लेकर सीएमपी डिग्री कॉलेज के बीच महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों का चलना ठप हो गया। लोग हड़बड़ी में थे कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हो गई। 
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज में निर्वाचन अधिकारी डॉ. मीना राय की अगुवाई में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विशाल सिंह 492 मत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतुल प्रताप सिंह 468 को 24 मतों से हराया। उपाध्यक्ष के पद पर आस्था मिश्रा 1091 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रखर पटेल 670 को 421 मतों से हराया। महामंत्री के पद पर अभिनव तिवारी 526 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार सिंह को 196 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री के पद पर अनुराधा यादव 1554 ने अपनी निकटमत प्रतिद्वंद्वी आकांक्षा को 1101 के रिकार्ड मतों से पराजित किया। सांस्कृतिक सचिव के पद पर विमुक्ति त्रिपाठी 1185 ने अवधेश कुमार पांडेय 450 को 735 मतों से हराया। कला संकाय प्रतिनिधि पर संदीप मौर्य 375 ने शुभम सिंह 190 मत को 185 मतों से हराया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर अभिषेक सिंह 108 ने अभय यादव को 104 को चार मतों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी डॉ. मीना राय एवं प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed