{"_id":"63565ffd2d806742594a65e2","slug":"virat-bombs-and-hearty-drones-sold-a-lot-on-diwali-world-cup-rage-on-firecrackers-too","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali : दिवाली पर खूब बिके विराट बम और हार्दिक ड्रोन, पटाखों पर भी चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali : दिवाली पर खूब बिके विराट बम और हार्दिक ड्रोन, पटाखों पर भी चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार
Mon, 24 Oct 2022 03:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 03:20 PM IST
सार
संगम नगरी प्रयागराज के नैनी में लगी पटाखों की दुकान में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे लोगों में खूब धूम मचा रहे है। पटाखों की दुकान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और मोहमद शामी सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे देखने को मिल रहे है।
विज्ञापन
Prayagraj News : खिलाड़ियों के नाम के पटाखों से दुकान पटे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीपावली का पर्व हो और पटाखों की बात न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। दीपावली के मौके पर झालर और मिठाई के साथ पटाखे भी धूम मचाने को तैयार हैं। दीपावली पर ईको फ्रेंडली पटाखों के साथ इस बार टी-20 विश्वकप का भी खुमार देखने को मिल रहा है। प्रयागराज शहर में पटाखा की दुकानों में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखा भी खूब देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक में क्रेज देखने को मिल रहा है। पटाखों की कई वैरायटी इस बार बाजार में उतारी गई है। इसमें नए फुलझड़ी से लेकर बड़े-बड़े स्काई शाट शामिल हैं। शौकीन अभी से ही खरीदारी में जुट चुके हैं।
विज्ञापन
संगम नगरी प्रयागराज के नैनी में लगी पटाखों की दुकान में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे लोगों में खूब धूम मचा रहे है। पटाखों की दुकान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और मोहमद शामी सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए पहली पसंद बने हुए है।
विज्ञापन
Prayagraj News : दिवाली पर खिलाड़ियों के नाम के पटाखों से बाजार पटे।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा राहुल गोल्डन लायन रोशनी, शमी राकेट, विराट बम, रोहित थ्री साउंड राकेट, सूर्य कुमार यादव सिलेंडर बम, हार्दिक पांडेय ड्रोन चक्री के अलावा बच्चों के लिए आगी, लोटो, ऐवेजर्स आदि पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं। अपने मन पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम से विक्रय पटाखों को खरीदने के लिए लोग बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं लोगों का भी मानना है कि टी-20 विश्व कप चल रहा है ऐसे में वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खरीद रहे हैं
उधर दुकानदार इस्लाम की बात माने तो उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप का क्रेज पूरे देश में है और इस वजह से दिवाली के मौके पर बेहद खास तरीके के पटाखे आए हुए हैं और लोग भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खूब खरीद रहे हैं।इन पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बैरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने की वजह से 70 से 80 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा। ताकि त्योहार के साथ-साथ लोग पर्यावरण को नुकसान कम ही होगा
उधर दुकानदार इस्लाम की बात माने तो उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप का क्रेज पूरे देश में है और इस वजह से दिवाली के मौके पर बेहद खास तरीके के पटाखे आए हुए हैं और लोग भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खूब खरीद रहे हैं।इन पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बैरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने की वजह से 70 से 80 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा। ताकि त्योहार के साथ-साथ लोग पर्यावरण को नुकसान कम ही होगा